PPF account for minor: बच्चों के लिए खोल रहे हैं PPF अकाउंट? पैसा डालने से पहले पढ़ लें ये जरूरी नियम

PPF account for children: बच्चों के लिए PPF अकाउंट एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसमें 7.1% ब्याज और टैक्स फ्री रिटर्न मिलता है। लेकिन निवेश की 1.5 लाख रुपये की लिमिट का पालन जरूरी है। अब इसे घर बैठे ऑनलाइन भी खोला जा सकता है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड19 Apr 2026, 01:37 PM IST
बच्चों के लिए PPF अकाउंट खोलने से पहले जान लें ये नियम
बच्चों के लिए PPF अकाउंट खोलने से पहले जान लें ये नियम

PPF account for children: आजकल हर माता-पिता की एक ही चिंता होती है, बच्चों का सुरक्षित भविष्य। पढ़ाई, करियर और आगे की जरूरतों के लिए सही समय पर सही निवेश बहुत जरूरी है। ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक ऐसा विकल्प है, जिस पर लोग आज भी आंख बंद करके भरोसा करते हैं।

लेकिन सिर्फ निवेश करना ही काफी नहीं है, सही नियम समझना भी उतना ही जरूरी है। खासकर जब बात बच्चों के नाम पर PPF अकाउंट खोलने की हो, तो कई लोग छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है।

7.1% ब्याज के साथ सुरक्षित निवेश का भरोसा

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए PPF की ब्याज दर 7.1% पर बरकरार रखी है। यह स्कीम न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है। साथ ही, टैक्स बचाने का भी फायदा मिलता है, जिससे यह लॉन्ग टर्म निवेश के लिए काफी लोकप्रिय है।

यह गलती कर बैठे तो नुकसान तय

NDTV प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई पेरेंट्स को लगता है कि वे अपने खुद के PPF खाते में 1.5 लाख रुपये डाल सकते हैं और बच्चे के खाते में अलग से 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। नियम कहता है कि एक 'व्यक्ति' (जो पैसे जमा कर रहा है) के लिए कुल लिमिट 1.5 लाख रुपये ही है। इसका मतलब यह है कि आपके खुद के PPF अकाउंट और आपके बच्चे के PPF अकाउंट को मिलाकर साल भर में कुल जमा राशि 1.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

उदाहरण के लिए अगर आपने अपने खाते में 1 लाख रुपये जमा किए हैं, तो आप अपने बच्चे के खाते में उस साल सिर्फ 50,000 रुपये ही डाल पाएंगे। अगर आप लिमिट से ऊपर पैसे जमा करते हैं, तो उस एक्स्ट्रा पैसे पर सरकार एक पैसा भी ब्याज नहीं देगी।

घर बैठे ऐसे खोलें बच्चों का PPF अकाउंट

अब वो जमाना गया जब आपको फॉर्म और फोटो लेकर बैंक की लाइनों में लगना पड़ता था। अब आप आधार-आधारित eKYC के जरिए मिनटों में पेपरलेस तरीके से अकाउंट खोल सकते हैं:

  • लॉग-इन करें: अपने बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलें।
  • ऑप्शन चुनें: मेन्यू में जाकर ‘Investments’ या सीधा ‘Open PPF Account’ पर क्लिक करें।
  • माइनर अकाउंट: फॉर्म भरते समय ‘Minor Account’ का विकल्प चुनें। यहां आपको बच्चे की जानकारी और गार्जियन के तौर पर अपनी डिटेल्स देनी होंगी।
  • नॉमिनी और राशि: वह राशि डालें जिससे आप अकाउंट शुरू करना चाहते हैं।
  • Aadhaar OTP: आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका डिजिटल सिग्नेचर वेरिफाई हो जाएगा और अकाउंट खुल जाएगा। इसकी रसीद आपको ईमेल पर मिल जाएगी।

टैक्स को लेकर क्या है नियम?

PPF का सबसे बड़ा फायदा इसका ‘EEE’ स्टेटस है। इसमें निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों पूरी तरह टैक्स फ्री होते हैं। हालांकि, बच्चे के अकाउंट से होने वाली कमाई माता-पिता की इनकम में जुड़ती है, लेकिन PPF पहले से टैक्स-फ्री है, इसलिए कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं देना पड़ता।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • सालाना 1.5 लाख रुपये की लिमिट से ज्यादा पैसा डालने पर अतिरिक्त राशि पर ब्याज नहीं मिलेगा
  • माता-पिता मिलकर भी इस लिमिट को पार नहीं कर सकते
  • यह लॉन्ग टर्म निवेश है, जिससे भविष्य के लिए बड़ा फंड बन सकता है
  • 27 जुलाई 2026 से डिजिटल प्रक्रिया और आसान हो जाएगी

बच्चों के लिए PPF अकाउंट खोलना एक समझदारी भरा कदम है, लेकिन सही नियमों को समझना उससे भी ज्यादा जरूरी है। अगर आप लिमिट और प्रक्रिया का ध्यान रखते हैं, तो यह निवेश भविष्य में बड़ी राहत दे सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPPF account for minor: बच्चों के लिए खोल रहे हैं PPF अकाउंट? पैसा डालने से पहले पढ़ लें ये जरूरी नियम
More