
डिजी लॉकर (DigiLocker) भारत सरकार की एक अनोखी पहल है, जो लोगों को अपने जरूरी दस्तावेजों को डिजिटल रूप में रखने की सुविधा देती है। इससे अब आपको आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या अन्य दस्तावेज़ों की फिजिकल कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं होती। आप इन सभी दस्तावेज़ों को अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कभी भी, कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं।
यह एक बेहद आसान और सुरक्षित सेवा है जो यह सुनिश्चित करती है कि आपके सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों की डिजिटल कॉपी आपके पास रहे। अब डिजी लॉकर को पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (Passport Seva Programme) से भी जोड़ा जा सकता है, जिससे पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है।
स्टेप 1: अगर आपने पहले से डिजी लॉकर का इस्तेमाल किया है, तो आप सीधे पासपोर्ट सेवा पर जाकर अपने दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं।
स्टेप 2: नए यूजर को साइन अप करते समय अपने आधार कार्ड पर लिखा पूरा नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, लिंग (Gender), मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरनी होती है।
स्टेप 3: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा।
स्टेप 4: OTP डालने के बाद आप अपने डिजी लॉकर अकाउंट में लॉग इन कर पाएंगे।
स्टेप 5: होम स्क्रीन पर आपको आपके दस्तावेज़ दिखाई देंगे जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं-12वीं की मार्कशीट आदि।
स्टेप 6: किसी भी दस्तावेज़ को देखने के लिए उस दस्तावेज़ की जरूरी जानकारी भरनी होगी, जिससे वह डिजी लॉकर से प्राप्त किया जा सके।
स्टेप 1: सभी जरूरी दस्तावेज़ आपके डिजी लॉकर अकाउंट में पहले से मौजूद होने चाहिए।
स्टेप 2: पासपोर्ट सेवा पोर्टल में लॉग इन करें और जरूरी जानकारी भरें।
स्टेप 3: उस सेक्शन में जाएं जहाँ दस्तावेज़ अपलोड करने की आवश्यकता है।
स्टेप 4: यहां एक Self-Declaration स्क्रीन दिखाई देगी, जहां “Grant DigiLocker Access” का विकल्प होगा। इसे “Proof of Birth” (जन्म प्रमाण) के रूप में चुनें।
स्टेप 5: इसके बाद आपको अपने डिजी लॉकर अकाउंट में मोबाइल नंबर, यूज़रनेम या आधार नंबर से लॉग इन करना होगा।
स्टेप 6: अब पासपोर्ट सेवा आपके डिजी लॉकर अकाउंट तक पहुंच बना लेगी।
स्टेप 7: “Fetch from DigiLocker” विकल्प चुनें। अगर दस्तावेज़ मिल जाता है, तो संदेश दिखेगा, “The document from DigiLocker has been uploaded successfully.” (डिजी लॉकर से दस्तावेज़ सफलतापूर्वक अपलोड हो गया है।)
स्टेप 8: अगर दस्तावेज़ डिजी लॉकर में नहीं है, तो संदेश आएगा, “Selected document is not present in your DigiLocker Account. Documents can't be Uploaded.” (चयनित दस्तावेज़ आपके डिजी लॉकर में मौजूद नहीं है, इसे अपलोड नहीं किया जा सकता।)
स्टेप 9: कुछ एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट्स भी डिजी लॉकर से लिए जा सकते हैं। इसके लिए “Fetch from DigiLocker” पर क्लिक करें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.