ICAI Quiz 2026: 5 मिनट के क्विज में जीतें ₹10,000 का इनाम, जानिए कैसे लेना है पैसे बचाने के चैलेंज में हिस्सा

MyGov Quiz 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने MyGov के सहयोग से एक क्विज शुरू किया है। इसमें भाग लेकर आप पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके सीख सकते हैं और पुरस्कार जीत सकते हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Jan 2026, 11:41 AM IST
क्विज में पैसे जीतने का मौका
क्विज में पैसे जीतने का मौका

ICAI Quiz 2026: अगर आप भी अपने पैसे बचाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की फाइनेंशियल एंड टैक्स लिटरेसी डायरेक्टोरेट ने MyGov के साथ मिलकर 'ग्रो एंड गार्ड योर मनी-क्विज' लॉन्च किया है। इस क्विज की मदद से आप स्मार्ट तरीके से अपने पैसों को बचा पाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये क्विज और इसे कैसे खेलना है।

कैसे खेल सकते हैं ये क्विज?

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के इस क्विज को खेलना काफी आसान है। बस आपको बस MyGov प्लेटफॉर्म पर जाकर 'प्ले क्विज' क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको 10 सवाल दिए जाएंगे, जिनके ऑप्शन भी सामने होंगे। उन ऑप्शन को चुनकर आपको 5 मिनट में जवाब देना होगा। इस क्विज को जीतने वाले को इनाम भी मिलेगा।

क्या मिलेगा क्विज जीतने पर इनाम?

MyGov प्लेटफॉर्म पर चल रहे इस क्विज को जीतने वाले को बड़ा इनाम मिलने वाला है। अगर आप इस क्विज में पहले नंबर पर आते हैं, तो आपको 10000 रुपये मिलेंगे। वहीं अगर आप सेकंड नंबर पर आते हैं, तो आपको 7,000 रुपये मिलेंगे। अगर आप तीसरे नंबर पर आएंगे, तो आपको 5,000 रुपए मिलेंगे।

कौन ले सकता है इस क्विज में हिस्सा?

स्मार्ट सेविंग मनी के इस क्विज में हर भारतीय हिस्सा ले सकता है। अगर आप किसी भी तरह का झोल करने की कोशिश करेंगे तो आपको डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा। ICAI और MyGov के फैसले अंतिम होगा।

इस टेबल से समझिए पूरे क्विज के बारे में

विवरणडिटेल्स
आयोजकICAI की फाइनेंशियल एंड टैक्स लिटरेसी डायरेक्टोरेट + MyGov ​
उद्देश्यस्मार्ट सेविंग, सुरक्षित इनवेस्टमेंट, इंश्योरेंस और फ्रॉड से बचाव सीखना​
सवालों की संख्या10 मल्टीपल चॉइस (इंग्लिश में)​
समय सीमा5 मिनट​
विजेता चयनसबसे ज्यादा सही जवाब + सबसे कम समय​
प्राइज1st: 10,000 अमेज़न; 2nd: 7,000; 3rd: 5,000 ​
योग्यतासभी भारतीय नागरिक​
कैसे खेलेंMyGov पर 'Play Quiz' क्लिक करें ​
जरूरी दस्तावेजविनर्स के लिए ID, एड्रेस, बैंक डिटेल्स ​
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीICAI Quiz 2026: 5 मिनट के क्विज में जीतें ₹10,000 का इनाम, जानिए कैसे लेना है पैसे बचाने के चैलेंज में हिस्सा
More
बिजनेस न्यूज़मनीICAI Quiz 2026: 5 मिनट के क्विज में जीतें ₹10,000 का इनाम, जानिए कैसे लेना है पैसे बचाने के चैलेंज में हिस्सा