ICICI Bank Rules Change: 4 अक्टूबर से बदलने वाला है ICICI बैंक का नियम, खाताधराकों के लिए जारी हुई गाइडलाइंस

ICICI Bank Cheque Clearance: ICICI बैंक अपने चेक क्लियरेंस सिस्टम में बदलाव कर रहा है। नए नियम के अनुसार, 4 अक्टूबर से सभी चेक एक दिन में क्लियर होंगे। ये प्रक्रिया लगातार क्लियरिंग और सेटलमेंट पर आधारित होगी, जिससे ग्राहकों को तुरंत सेम डे में ही पैसे मिल जाएंगे…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड25 Sep 2025, 08:46 AM IST
ICICI बैंक के बदलने वाले हैं नियम
ICICI बैंक के बदलने वाले हैं नियम

ICICI Bank Cheque Clearance Rule Change: अगर आपका ICICI बैंक में अकाउंट है, तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। दरअसल ICICI बैंक अपने कस्टमर्स के लिए बैंक के नियमों में कुछ बदलाव करने जा रही है। आइए जानते हैं खाताधराकों के लिए क्या बदलने वाला है और कब से ये बदलाव होगा।

चेक क्लियरेंस का बदलेगा नियम

ICICI बैंक में अपने चेक क्लियरेंस के सिस्टम में बदलाव करने जा रही है। ये बदलाव RBI के नियमों के तरह हो रहा है, जिसके अनुसार अब चेक की क्लियरिंग बैच सिस्टम में नहीं होगी बल्कि कॉन्टिन्युअस यानी लगातार क्लियरिंग और सेटलमेंट का प्रोसेस अपनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें | चेक जमा करने के कुछ ही घंटे में हो जाएगा पेमेंट, 4 अक्टूबर से नया सिस्टम

क्या-क्या बदल जाएगा?

ICICI बैंक खाताधारकों का अब तक चेक क्लियर होने में 2-3 दिन का वक्त लगता था, लेकिन नए नियम के लागू होने के बाद सभी चेक एक दिन में ही क्लियर हो जाएंगे। इससे खासकर बिजनेस करने वालों को काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें | ऐसे टैक्सपेयर्स 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं ITR, जानिए सरकार ने क्यों दी छूट

कब से लागू होगा ये नियम

ICICI बैंक अपने इस नियम को दशहरा के बाद लागू करने जा रही है। बैंक के अनुसार 4 अक्टूबर से सभी चेक सेम डे पर ही क्लियर हो जाएगा। बैंक की तरफ से बताया गया कि अब चेक क्लियरिंग के लिए केवल एक ही प्रेजेंटेशन सेशन होगा, जो सुबह 10 से 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान चेक को तुरंत स्कैन करके क्लियरिंग हाउस भेज दिया जाएगा। ऐसा करने से ग्राहकों को सेम डे में ही पैसा बैंक अकाउंट में मिल जाएगा।

ICICI बैंक ने जारी की गाइडलाइंस

इस नियम के लागू होने से पहले ICICI बैंक ने एक गाइडलाइंस भी लागू की है, जिसमें ग्राहकों को अलर्ट किया गया है। बैंक ने खाताधराकों को बताया कि 4 अक्टूबर से चेक सेम डे ही क्लियर होंगे, ऐसे चेक जमा करने से पहले खाते में प्रर्याप्त बैलेंस रखे। इसके साथ ही ICICI बैंक ने कहा है कि धोखाधड़ी से बचने के लिए ग्राहक Positive Pay का इस्तेमाल करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीICICI Bank Rules Change: 4 अक्टूबर से बदलने वाला है ICICI बैंक का नियम, खाताधराकों के लिए जारी हुई गाइडलाइंस
More
बिजनेस न्यूज़मनीICICI Bank Rules Change: 4 अक्टूबर से बदलने वाला है ICICI बैंक का नियम, खाताधराकों के लिए जारी हुई गाइडलाइंस