
ICICI Prudential Life: अगर आप यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIPs) में अपना पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने ULIP इन्वेस्टर्स के लिए अपना नया BSE 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया। कंपनी का मकसद इन्वेस्टर्स को लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट का मौका देना है। इसके साथ ही यह फंड उन कंपनियों पर फोकस करेगा जो मौलिक रूप से मजबूत हैं लेकिन फिलहाल अपने वास्तविक मूल्य से नीचे कारोबार कर रहे हैं। बता दें कि यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIPs) एक ऐसी योजना है, जिसमें बीमा और निवेश, दोनों के फायदे एक साथ मिलते हैं।
आधिकारिक ऐलान के मुताबिक, इस नए फंड का मकसद अपने इन्वेस्टर्स को एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म मुहैया कराना है, देना है जो उन्हें भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ में हिस्सा लेने में मदद करे। यह फंड उन स्टॉक्स में इन्वेस्ट करेगा जो फंडामेंटली मज़बूत हैं और अपनी असली पोटेंशियल लेवल से कम कीमत पर मिल रहे हैं।
ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) मनीष कुमार ने कहा कि हमारा मानना है कि ICICI प्रूडेंशियल लाइफ BSE 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड हमारे कस्टमर्स को सिस्टमैटिक तरीके से बचत करने में मदद करेगा। वेल्थ क्रिएशन एक लॉन्ग-टर्म प्रोसेस है और ULIPs, अपने डिजाइन के हिसाब से इसके लिए बेहतर है। इसकी वजह ये है कि वे कस्टमर्स को इन्वेस्टिंग में सेमी-फोर्स्ड डिसिप्लिन रखने के लिए मोटिवेट करते हैं। कुमार ने आगे कहा कि अगर आप अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग या अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह इंडेक्स फंड बेहतर साबित हो सकता है।
यह इंडेक्स फंड एक सिस्टेमैटिक और नियम-आधारित निवेश प्रक्रिया का पालन करता है। इसे हर तिमाही रीस्ट्रक्चर्ड (reconstituted) किया जाता है, ताकि यह लार्ज, मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट्स में बदलते मूल्य अवसरों (value opportunities) के अनुरूप बना रहे। इससे ग्राहकों को कम प्रयास और मिनिमम ट्रैकिंग एरर के साथ एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो तक पहुंच मिलती है। हालांकि, नियामकीय प्रावधानों के कारण फंड को हर समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों में उनके भार (weights) के अनुसार निवेश करने की अनुमति नहीं मिल सकती। लिहाजा कुछ हद तक ट्रैकिंग एरर की संभावना हो सकती है।
नया ICICI प्रूडेंशियल लाइफ BSE 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड, BSE 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स से मिलने वाले रिटर्न को फॉलो करेगा। यह इंडेक्स 50 कंपनियों को ट्रैक करता है, जिन्हें कमाई, बुक वैल्यू और कीमत के हिसाब से सेल्स जैसे इन्वेस्टमेंट पैरामीटर्स के ज़रिए चुना जाता है।
इंडेक्स फंड एक ऐसा फंड होता है जो किसी निर्धारित बेंचमार्क इंडेक्स (Benchmark Index) के समान स्टॉक्स में निवेश करता है। इस मामले में यह फंड BSE 500 Enhanced Value 50 Index को ट्रैक करेगा। यह एक Passively Managed Fund है, जिसका अर्थ है कि फंड मैनेजर केवल उसी इंडेक्स के स्टॉक्स और अनुपात में निवेश करेगा। इस प्रक्रिया में फंड की संरचना बार-बार नहीं बदली जाती है, जिससे निवेशक को स्थिर और पारदर्शी पोर्टफोलियो मिलता है।
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIPs) एक ऐसी योजना है जिसमें बीमा और निवेश, दोनों के फायदे एक साथ मिलते हैं। इस योजना में आपको लाइफ कवर मिलता है, यानी आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। इसके साथ ही, यह योजना आपके पैसे को निवेश के जरिए बढ़ाने में मदद करती है। इस तरह यूएलआईपी आपके भविष्य की सुरक्षा और धन सृजन — दोनों का साधन है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.