बच्चों के लिए फंड की टेंशन खत्म! इस कंपनी ने लॉन्च किया ICICI Pru SmartKid 360, जानिए खासियत

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ICICI Pru SmartKid 360 लॉन्च किया है। इससे माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य के लिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी। पॉलिसी अवधि के दौरान बच्चे के जीवन के अहम पड़ावों के लिए गारंटीड मनीबैक मिलता है।

Jitendra Singh
अपडेटेड13 Jan 2026, 12:01 PM IST
पॉलिसी अवधि के आखिरी में एकमुश्त मैच्योरिटी गारंटीड लाभ मिलता है।
पॉलिसी अवधि के आखिरी में एकमुश्त मैच्योरिटी गारंटीड लाभ मिलता है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक नया प्रोडक्ट आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360' लॉन्च किया है। यह एक लंबे समय का सेविंग प्रोडक्ट है। इस प्रोडक्ट के जरिए ग्राहक अपने बच्चों के भविष्य के फंड जुटा सकते हैं। कंपनी की ओर से जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 के तहत ग्राहक धीरे-धीरे एक सेविंग फंड बना सकते हैं। इतना ही नहीं पहले से तय मनीबैक भी हासिल कर सकते हैं।

इससे अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी-विवाह जैसे तमाम खर्चों की भरपाई करने में मदद मिलेगी। इस प्रोडक्ट को कुछ ऐसे डिजाइन किया गया है कि अभिभावक इन जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए समय पर आर्थिक रूप से तैयार रह सकें और बच्चे की बदलती जरूरतों के अनुसार फंड मुहैया करा सकें।

कंपनी ने ग्राहकों को दी यह सुविधा

ग्राहक अपनी सुविधानुसार लेवल पेआउट का चयन कर सकते हैं। इसमें हर अहम पड़ाव पर एक जैसी रकम दी जाती है, या बढ़ते हुए पेआउट, जिसमें शुरुआत में कम पैसे और जब बच्चे पढ़ाई के अहम पड़ावों पर पहुंचते हैं तो बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, कोई माता-पिता अलग-अलग अहम पड़ावों पर बराबर पेआउट चुन सकते हैं, या वे शुरुआती स्कूली सालों में छोटी रकम लेना चुन सकते हैं, जो बाद में कॉलेज के खर्चों के लिए बड़ी रकम में बदल जाएगी।

यह भी पढ़ें | SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, बैंक ने बढ़ाए चार्ज

कंपनी ने जारी किया बयान

इस नए प्रोडक्ट के लॉन्च पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा कि आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 को माता-पिता की उस जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें वे अपने बच्चों का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। इस प्रोडक्ट की एक अहम खासियत इनबिल्ट वेवर ऑफ प्रीमियम है। इसमें बीमा लेने वाले अभिभावक की समय से पहले निधन हो जाता है तो बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा। आगे के सभी प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं और लाइफ कवर की रकम नॉमिनी को दी जाती है।

यह भी पढ़ें | लाडकी बहिन योजना में नहीं मिलेंगे पैसे, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

मैच्योरिटी पर मिलेगा गारंटी के साथ फायदा

पॉलिसी की अवधि खत्म होने पर, परिवारों को गारंटीड एकमुश्त मैच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा, जो उनके बच्चे के बड़े होने पर ज़रूरी फाइनेंशियल मदद देगा। इसके अलावा, प्लान के ऑप्शनल फीचर्स, जैसे कि फैमिली इनकम बेनिफिट, परिवार को रेगुलर इनकम दे सकते हैं, जिससे अप्रत्याशित परिस्थितियों में अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीबच्चों के लिए फंड की टेंशन खत्म! इस कंपनी ने लॉन्च किया ICICI Pru SmartKid 360, जानिए खासियत
More
बिजनेस न्यूज़मनीबच्चों के लिए फंड की टेंशन खत्म! इस कंपनी ने लॉन्च किया ICICI Pru SmartKid 360, जानिए खासियत