ICICI Pru Wealth Forever: अब 99 साल तक मिलेगा लाइफ कवर, इस स्कीम के कई फायदे, जानें पूरी डिटेल

ICICI Prudential Wealth Forever: दिग्गज इंश्योरेंस कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक लेगेसी स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत 99 साल की उम्र तक हर महीने कवर की रकम बढ़ती रहेगी।  

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड30 Dec 2025, 04:21 PM IST
ICICI Prudential Wealth Forever
ICICI Prudential Wealth Forever

ICICI Prudential Wealth Forever: इंश्योरेंस कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) ने टैक्स फ्री बेनिफिट्स के साथ लेगेसी स्कीम से जुड़ा सॉल्यूशन देने वाला प्रोडक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोडक्ट का नाम आईसीआईसीआई प्रू वेल्थ फॉरएवर है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह स्कीम उन कस्टमर्स के लिए तैयार की गई है, जो अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं।

99 की उम्र तक बढ़ेगा कवर

इस योजना के तहत लाइफ कवर की रकम हर महीने तब तक बढ़ती रहती है, जब तक कस्टमर की उम्र 99 साल नहीं हो जाती है। इसके अलावा, अगर कस्टमर की किसी कारण से मौत हो जाती है, तो पूरी लाइफ कवर रकम टैक्स फ्री बेनिफिट्स के रूप में लाभार्थियों को दी जाती है। वहीं, ग्राहक पॉलिसी पीरिएड तक जीवित रहता है, तो भुगतान की गई पूरी प्रीमियम रकम वापस कर दी जाएगी।

कंपनी ने उदाहरण देते हुए बताया गया है कि एक 55 साल के व्यवसायी जो इस प्रोडक्ट में सात साल के लिए सालाना 30 लाख रुपये का निवेश करता है, उसका लाइफ कवर 1.5 करोड़ रुपये से शुरू होता है जो बढ़ता रहता है। पॉलिसीधारक की 85 साल की उम्र में मृत्यु होने पर नामित व्यक्ति को टैक्स फ्री बेनिफिट के रूप में 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, तीन साल बाद ग्राहकों को सालाना फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा भी दी जाती है।

यह भी पढ़ें | कोटक बैंक ने 15 साल बाद किया बड़ा ऐलान, 5 गुना बढ़ जाएगी शेयरों की संख्या
यह भी पढ़ें | 2025 ने किया मालामाल, शेयर बाजार से निवेशकों को 30.20 लाख करोड़ का मुनाफा

कंपनी ने कही ये बात

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा, 'देश में बढ़ती आय और जीवन प्रत्याशा के बीच लोग अब विरासती योजना के महत्व को समझने लगे हैं। हमें आईसीआईसीआई प्रू वेल्थ फॉरएवर पेश करते हुए खुशी हो रही है।'

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीICICI Pru Wealth Forever: अब 99 साल तक मिलेगा लाइफ कवर, इस स्कीम के कई फायदे, जानें पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मनीICICI Pru Wealth Forever: अब 99 साल तक मिलेगा लाइफ कवर, इस स्कीम के कई फायदे, जानें पूरी डिटेल