
ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने पॉपुलर यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) के तहत ICICIप्रू सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। इस फंड का लक्ष्य ग्राहकों को भारतीय अर्थव्यवस्था के 20 से ज़्यादा प्रमुख सेक्टरों की बेहतर कंपनियों में निवेश का मौका मिलेगा। इसे BSE इंडिया सेक्टर्स लीडर्स इंडेक्स के हिसाब से बनाया गया है। इसे उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो अलग-अलग स्टॉक चुने बिना लॉन्ग टर्म इक्विटी इन्वेस्टिंग के लिए पैसिव तरीका अपनाना चाहते हैं।
ICICI प्रू सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड अपनी 95–100% एसेट्स को इक्विटी में निवेश करेगा जो बेंचमार्क इंडेक्स का हिस्सा हैं। वहीं रेगुलेटरी नियमों के अनुसार, लिक्विडिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 5 फीसदी तक डेट फंड और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जा सकता है। कम से कम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसके साथ ही लागू स्टाम्प ड्यूटी (यदि कोई हो) का भुगतान किया जाना जरूरी होगा। फंड के तहत मिलने वाले डिविडेंड को फिर से इन्वेस्ट किया जाएगा।
यह फंड मौजूदा समय में निवेश के लिए खुल गया है। यह ICICI प्रूडेंशियल लाइफ द्वारा पेश किए जाने वाले चुनिंदा ULIP प्रोडक्ट्स के ज़रिए उपलब्ध है। बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स को ट्रैक करता है। संभव है कि नियम में बदलाव होने की स्थिति में समय-समय पर फंड इंडेक्स में वेट के अनुसार सभी स्टॉक में निवेश न करे। इसलिए, इसमें ट्रैकिंग आ सकता है। लॉन्चिंग के मौके पर ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर मनीष कुमार (Manish Kumar) ने कहा कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड का मकसद निवेशकों को सेक्टर की लीडिंग कंपनियों में इन्वेस्ट करके भारत की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ में हिस्सा लेने का एक स्ट्रक्चर्ड और डाइवर्सिफाइड तरीका मुहैया कराना है।
यह फंड उन कंपनियों में निवेश करेगा जो अलग-अलग क्षेत्र में नेतृत्व को परिभाषित करती हैं। 20 से ज़्यादा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों को एक ही, नियम-आधारित पोर्टफोलियो में लाकर, इंडेक्स फंड स्टॉक चुनने की जटिलता को खत्म करना है। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था के सबसे प्रभावशाली कारोबार में विविधीकृत निवेश का अवसर प्रदान करता है।
ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने कहा कि यह नया फंड उसके कई ULIPs में उपलब्ध है, जिसमें ICICI Pru सिग्नेचर एश्योर, स्मार्टकिड एश्योर और ICICI Pru स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (SIP+) शामिल हैं। आईसीआईसीआई प्रू सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड, कंपनी के कुछ लोकप्रिय यूलिप जैसे आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर अश्योर, स्मार्टकिड अश्योर, आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर अश्योर, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (एसआईपी+) और www.iciciprulife.com पर मौजूद अन्य यूलिप उत्पादों के साथ उपलब्ध है।
NFO यानी न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) के जरिए किसी नई स्कीम को पहली बार निवेशकों के लिए खोला जाता है। इस समय एक यूनिट आमतौर पर 10 रुपये की फिक्स NAV पर जारी की जाती है। NFO खत्म होने के बाद इस NAV में बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ बदलाव आना शुरू हो जाता है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। मिंट हिंदी अपने पाठकों को किसी भी तरह के निवेश से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह लेने का सुझाव देता है। आपके निवेश और उससे मिले परिणाम के लिए मिंट हिंदी बिल्कुल भी उत्तरदायी नहीं है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.