इस बैंक से कराया FD तो हो जाएगी चांदी, मिलेगा क्रेडिट कार्ड और कैशबैक का फायदा

IDFC FIRST Bank ने 'हेलो कैशबैक' FD-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसमें 5 फीसदी तक ऑनलाइन कैशबैक मिलेगा।वहीं हेलो कैशबैक क्रेडिट कार्ड पर यूजर्स को हर स्टेटमेंट साइकिल में 10,000 रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 3 फीसदी कैशबैक मिलेगा।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड17 Feb 2026, 10:05 PM IST
 <span class='webrupee'>₹</span>10,000 से FD की शुरुआत कर सकते हैं।
₹10,000 से FD की शुरुआत कर सकते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना भी बेहतर विकल्प माना गया है। इसमें सबसे बड़ा फायदा है कि आपको सुरक्षा और फिक्स्ड रिटर्न दोनों ही मिलते हैं। इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। ऐसे में अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना चाहते हैं तो आपके सामने एक शानदार मौका सामने आया है। IDFC फर्स्ट बैंक से FD कराते हैं तो आपको एक क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। इसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 5 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही और भी कई ऑफर दिए जा रहे हैं।

दरअसल, IDFC फर्स्ट बैंक ने एक नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसका नाम ‘हैलो कैशबैक क्रेडिट कार्ड’ है। यह कार्ड खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ऑनलाइन शॉपिंग, UPI पेमेंट्स और ऐप से ट्रांजेक्शन आदि डिजिटल तरीकों से जमकर खर्च करते हैं। बैंक का कहना है कि यह कार्ड उन युवाओं के लिए काम का है, जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है और जो अभी अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बनाना शुरू कर रहे हैं।

10,000 की FD कराने पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, यह फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़ा हुआ कार्ड है। इसका मतलब यह हुआ कि आपको पहले बैंक में FD कराना होगा। उसी के आधार पर क्रेडिट लिमिट मिलती है। FD कम से कम 10,000 रुपये से शुरू होती है। अच्छी बात यह है कि कार्ड मिलना आसान है, क्योंकि FD होने से अप्रूवल लगभग गारंटीड हो जाता है। कोई भी व्यक्ति, जिसके पास FD करने लायक पैसे हैं, वो इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

View full Image
IDFC First Bank

कैशबैक की भरमार

इस कार्ड के जरिए अगर आप 10,000 रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं तो 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। वहीं अगर 10,000 रुपये तक खर्च करते हैं तो 3 फीसदी कैशबैक मिलेगा। ऑनलाइन कैशबैक की अधिकतम लिमिट 1,000 रुपये प्रति साइकल है। कहीं भी आप ऑनलाइन पेमेंट करें आपको नियम शर्तो के मुताबिक, पूरा कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, इन-स्टोर खरीदारी, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और बैंक के ऐप से UPI ट्रांजेक्शन पर 1% कैशबैक मिलता है। खास बात ये है कि ये 1% कैशबैक जरूरी चीजों पर भी लागू होता है। इसमें एजुकेशन फीस, इंश्योरेंस, FASTag रिचार्ज, रेलवे बुकिंग, गवर्नमेंट पेमेंट्स, रेंट, ज्वेलरी, वॉलेट लोड और गिफ्ट कार्ड्स जैसी तमाम चीजें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | फिक्स्ड या फ्लोटिंग रेट होम लोन? जानिए दोनों में से आपके लिए क्या है बेस्ट

FD से मिलने वाले फायदे और फीस

बैंक का यह कार्ड FD से लिंक्ड है, इसलिए FD पर आपको ब्याज भी मिलता रहेगा। साथ ही कार्ड से खर्च करने पर कैशबैक भी मिलेगा। क्रेडिट लिमिट FD की वैल्यू के बराबर होती है, यानी 100%। अगर जरूरत पड़े तो आप ATM से कैश निकाल सकते हैं, वो भी FD वैल्यू के 100% तक, और 45 दिनों तक बिना इंटरेस्ट के। बस निकासी पर 199 रुपये + GST का चार्ज लगता है। क्रेडिट लिमिट बढ़ानी हो तो आप एक्स्ट्रा FD जोड़ सकते हैं, और ये काम तुरंत हो जाता है।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार ने किया निराश तो फिक्स्ड इनकम का निवेश है ना, ऐसे उठाएं फायदा

जानिए फीस और एनुअल चार्ज

रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी ज्वाइनिंग फीस 1,000 रुपये तय की गई है। इसके साथ ही सालाना 1,000 रुपये की फीस भी चुकानी होगी। हालांकि, 31 मार्च, 2026 तक इस क्रेडिट कार्ड को बनवाने पर बैंक यूजर्स से कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं ली जाएगी। यूजर्स के पिछले साल के ट्रांजेक्शन के आधार पर बैंक एनुअल फीस भी माफ कर सकता है। सालाना 2 लाख रुपये तक खर्च पर एनुअल चार्ज पूरी तरह माफ होगी। 1 से लाख रुपये तक के खर्च पर कुछ फीस माफ होगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीइस बैंक से कराया FD तो हो जाएगी चांदी, मिलेगा क्रेडिट कार्ड और कैशबैक का फायदा
More
बिजनेस न्यूज़मनीइस बैंक से कराया FD तो हो जाएगी चांदी, मिलेगा क्रेडिट कार्ड और कैशबैक का फायदा