
IDFC First Bank Credit Card: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। अब मेट्रो सिटी के अलावा आपको टियर टू और थ्री के शहरों में भी क्रेडिट कार्ड का चलन देखने को मिल जाएगा। डिजिटल दौर में क्रेडिट कार्ड हमारी रोज की जरूरतों में शामिल हो गया है। क्रेडिट कार्ड की बढ़ती डिमांड को देखते हुए IDFC FIRST Bank ने नया FIRST WOW! Black Credit Card लॉन्च कर दिया है। इस कार्ड को खासतौर पर नए क्रेडिट यूजर्स, छात्रों, स्वरोजगार करने वालों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, यह क्रेडिट कार्ड बैंक के मौजूदा FD-बैक्ड क्रेडिट कार्ड का अपग्रेडेड वर्जन है। अगर आप प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के फायदे चाहते हैं लेकिन बजट या क्रेडिट स्कोर की चिंता सता रही है तो यह कार्ड आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। विदेश यात्रा करने वाले लोगों को इस कार्ड के जरिए अपने खर्च कम करने में मदद मिल सकती है।
ज्यादातर क्रेडिट कार्ड्स पर 3–3.5% विदेशी लेनदेन शुल्क लगता है। इस कार्ड से ₹2 लाख की विदेश यात्रा पर ₹6,000– ₹7,000 बच सकते हैं। यह फिजिकल Mastercard + UPI-enabled RuPay वर्चुअल कार्ड है। दोनों कार्ड एक ही क्रेडिट लिमिट और स्टेटमेंट से जुड़े हुए हैं। ₹2,000 से ऊपर के UPI लेनदेन पर 1 फीसदी रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, होटल बुकिंग पर 16.7% तक और फ्लाइट टिकट पर 10% तक रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल रहे हैं। साल में चार घरेलू एयरपोर्ट लाउंज विजिट कर सकते हैं। ₹10,000 तक की यात्रा रद्द होने पर कवर मिल सकता है। मूवी टिकट पर डिस्काउंट, फ्यूल सरचार्ज छूट, रोडसाइड असिस्टेंस जैसी तमाम फायदे उठा सकते हैं। इसके अलावा ₹2 लाख दुर्घटना बीमा और ₹25,000 का कार्ड खोने पर लायबिलिटी कवर शामिल है।
FIRST WOW! Black कार्ड ₹20,000 फिक्स्ड डिपॉजिट पर जारी होता है, जिससे उच्च क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता नहीं। इसका मतलब है कि नए या सुरक्षित क्रेडिट चाहने वाले उपयोगकर्ता आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
1. साल में कम से कम एक बार विदेश यात्रा करने वाले के बेहतर माना गया है।
2. UPI और डिजिटल खर्च नियमित करने वाले आसानी से इसका फायदा उठा सकते हैं।
3. फ्लाइट और होटल बुकिंग पर रिवॉर्ड हासिल करने वालों के लिए यह कार्ड उपयोगी साबित हो सकता है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.