Income Tax Portal Change: कहां तक पहुंची ITR फाइल? अब सेकेंडों चल जाएगा पता, जानिए आयकर विभाग का नया फीचर

Income Tax Portal: आयकर विभाग ने ई-फाइलिंग पोर्टल में बदलाव किया है, जिससे करदाता अपनी फाइल की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे। इससे अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी और फाइलों पर समय पर कार्रवाई होगी। नया नियम 2026-27 में लागू होगा।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड21 Oct 2025, 02:10 PM IST
आयकर विभाग का नया फीचर
आयकर विभाग का नया फीचर

Income Tax Portal 2025: अगर आप भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की है। आयकर विभाग ने ई-फाइलिंग पोर्टल में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव का सीधा असर इनकम टैक्स भरने वालों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आयकर विभाग ने अपने ई फाइलिंग पोर्टल में क्या बदला है।

ई-फाइलिंग पोर्टल पर क्या बदला?

आईटीआर रिटर्न फाइल करने के बाद आप अपने फाइल को ट्रैक कर सकेंगे। आसान शब्दों में कहें तो आपकी फाइल को असेसिंग अफसर ने कब देखा। इसके बारे में पता कर पाएंगे।

आयकर विभाग के इस फीचर से करदाता और आयकर विभाग दोनों के बीच भरोसा मजबूत होगा। इसके साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही भी निश्चित होगी। इससे करदाताओं को पता चलेगा कि उनकी फाइल अभी तक देखी गई है या नहीं।इस नए फीचर में प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। आपकी रिटर्न फाइल की स्थिति सिर्फ आप भी देख पाएंगे और कोई नहीं।

करदाताओं को क्या मिलेगा लाभ?

आयकर पोर्टल पर आए नए फीचर से करदाताओं को ये लाभ मिलेगा कि उन्हें तुरंत पता चल जाएगा कि उनकी रिटर्न फाइल पर कार्यवाही कब शुरू हुई। अधिकारियों पर समय पर फाइल निपटाने का दबाव रहेगा क्योंकि अब हर प्रक्रिया का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इससे देरी या विवाद के मामलों को सुलझाना आसान होगा।

यह भी पढ़ें | क्या म्यूचुअल फंड छोड़कर सोने में निवेश करना है बेहतर ?

कब जारी होगी इसकी अधिसूचना?

आयकर विभाग साल के अंत तक इस फीचर की अधिसूचना भी जारी कर देगा। उसके बाद साल 2026-27 की शुरुआत में इस फीचर को लागू कर दिया जाएगा, जिससे अगले साल आईटीआर फाइल करने वाले इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कम हो जाएंगे नियम

नया इनकम टैक्स नियम अगले साल से लागू होगा। इस नियम को लाने का उद्देश्य ही यही था कि इनकम टैक्स कानून में अभी जितनी भी जटिलताएं हैं उन्हें खत्म कर दिया जाए। अभी इनकम टैक्स के 500 से अधिक नियम हैं, जबकि नए इनकम टैक्स के ढांचे में 400 नियम होंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीIncome Tax Portal Change: कहां तक पहुंची ITR फाइल? अब सेकेंडों चल जाएगा पता, जानिए आयकर विभाग का नया फीचर
More
बिजनेस न्यूज़मनीIncome Tax Portal Change: कहां तक पहुंची ITR फाइल? अब सेकेंडों चल जाएगा पता, जानिए आयकर विभाग का नया फीचर