Income Tax Kar Saathi Website: अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! CBDT ने लॉन्च किया ‘कर साथी’ AI पोर्टल, जानें पूरी डिटेल

Income Tax Kar Saathi Website: आयकर विभाग टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए एक के बाद एक कई बड़े बदलाव कर रहा है। इसी क्रम में CBDT ने गुरुवार, 2 अप्रैल को 'कर साथी' (Kar Saathi) पोर्टल लॉन्च किया है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Apr 2026, 03:46 PM IST
इनकम टैक्स डिपॉर्टेमेंट ने कर साथी AI पोर्टल लॉन्च किया
इनकम टैक्स डिपॉर्टेमेंट ने कर साथी AI पोर्टल लॉन्च किया

Income Tax Kar Saathi Website: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करदाताओं को टैक्स फाइलिंग में आसान और बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार बड़े बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स के लिए नया और टेक्नोलॉजी से लैस 'कर साथी’ (Kar Saathi) AI पोर्टल लॉन्च किया है। आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि अब टैक्स से जुड़ी तमाम जानकारियां एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। अक्सर करदाताओं को छोटे-छोटे नियमों को समझने के लिए CA के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह AI साथी आपकी हर शंका का समाधान 24 घंटे करने के लिए तैयार है। यह चैटबॉट नेविगेशन को सरल बनाने के साथ-साथ पहली बार रिटर्न दाखिल करने वाले टैक्सपेयर्स के लिए भी मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें | Form 121 क्या है? सीनियर सिटीजंस के लिए TDS नियमों में बड़ा बदलाव

CBDT ने फॉर्म्स की संख्या घटाकर की आधी

हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने ‘प्रारंभ’ (PRARAMBH) नाम की एक नई पहल की रूपरेखा साझा की थी। यह पहल नए आयकर अधिनियम, 2025 के सुचारू क्रियान्वयन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस सुधार से विभाग ने नियमों और फॉर्म्स की संख्या में भारी कटौती कर दी है। चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा, “नियमों की संख्या को 510 से घटाकर अब केवल 333 कर दिया गया है। इसके साथ ही 399 फॉर्म्स घटकर अब 52 190 रह गए हैं। इस सरलीकरण का सीधा फायदा 6 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन करने वाले करदाताओं को मिलेगा, जिन्हें अब अनावश्यक अनुपालन से राहत मिलेगी।”

यह भी पढ़ें | Auto LPG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब इतने रुपये महंगी हुई ऑटो एलपीजी

सोशल मीडिया पर लोग दे रही अपनी प्रतिक्रिया

सरकार की तरफ से इस AI चैटबॉट पोर्टल को लॉन्च करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। यूजर्स ने इस बदलाव का स्वागत तो किया, लेकिन साथ ही एक चिंता भी जताई है। अक्सर देखा गया है कि पीक सीजन यानी रिटर्न फाइल करने के आखिरी दिनों में पोर्टल पर लोड बढ़ जाता है, जिससे साइट धीमी हो जाती है। एक यूजर ने इसी समस्या की तरफ इशारा करते हुए उम्मीद जताई कि इस बार की स्थिरता केवल दिखावे का काम बनकर न रह जाए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीIncome Tax Kar Saathi Website: अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! CBDT ने लॉन्च किया ‘कर साथी’ AI पोर्टल, जानें पूरी डिटेल
More