Income Tax Refund: आपका रिफंड होल्ड कर दिया गया है…क्या आपको भी मिला ऐसा मैसेज? जानिए अब क्या करें

Income Tax Refund Hold: अभी भी कई टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स रिफंड नहीं मिला है। आयकर विभाग ने 'रिस्क मैनेजमेंट' के अंतर्गत रिफंड रोक दिया है। आवश्यक दस्तावेज दिखाने पर रिफंड प्राप्त होगा।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड8 Jan 2026, 08:21 PM IST
इनकम टैक्स रिफंड पर आया अपडेट
इनकम टैक्स रिफंड पर आया अपडेट

Income Tax Refund 2026: दिसंबर भी चला गया और नया साल का आगाज भी हो गया है, लेकिन अभी भी काफी लोगों को उनका इनकम टैक्स रिफंड नहीं मिला है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद कई टैक्सपेयर्स को अब इनकम टैक्स विभाग की ओर से SMS/ईमेल मिल रहा है कि उनका रिफंड ‘होल्ड’ पर है या ‘Risk Management Process’ के तहत रोक दिया गया है। अगर आपको भी ये मैसेज आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं क्या है इस मैसेज का मतलब और अब आपको क्या करना है।

यह भी पढ़ें | चौतरफा मार-काट से लाल ही लाल रहा शेयर बाजार, निवेशकों का ₹8 लाख करोड़ स्वाहा

आयकर विभाग की तरफ से आए मैसेज का मतलब है कि आपके रिफंड क्लेम या ITR डाटा में कुछ विसंगतियां (mismatches) या अतिरिक्त जांच की जरूरत सामने आई है, इसलिए फिलहाल रिफंड जारी नहीं किया जा रहा है। इसका मतलब ये बिल्कुल भी न समझे कि अब आपको रिफंड नहीं मिलेगा। अब आयकर विभाग आपसे कुछ रशीद या दस्तावेज मांगेगा। अगर आप उन्हें दिखाने में सफल हुए,तो आपका रिफंड आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

अब क्या करना है टैक्सपेयर?

  • अगर आपका रिफंड फंस जाए, तो सबसे पहले अपने ITR फाइल चेक करें कि उसे फाइल करते हुए कोई गलती तो नहीं हो गई।
  • उसके बाद सारी रसीद को चेक करें कि कोई गलती से तो नहीं रह गई।
  • अगर आपने किसी के कहने पर झूठी रसीद लगाई है, तो उसके बारे में आयकर विभाग को अब बता दें।
  • ITR में दिखाई गई आय और Form 26AS / AIS / TIS के डाटा में अंतर होने पर भी रिफंड अटक जाता है।
  • अगर आपकी सारी चीजें ठीक हैं, तो आयकर विभाग के ग्रिवांस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

बता दें कि अगर आपको नोटिस मिला है, तो उसमें मांगी गई जानकारी/स्पष्टीकरण तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सबमिट करें। मामला क्लियर होते ही रिफंड रिलीज होने की संभावना बढ़ जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीIncome Tax Refund: आपका रिफंड होल्ड कर दिया गया है…क्या आपको भी मिला ऐसा मैसेज? जानिए अब क्या करें
More
बिजनेस न्यूज़मनीIncome Tax Refund: आपका रिफंड होल्ड कर दिया गया है…क्या आपको भी मिला ऐसा मैसेज? जानिए अब क्या करें