Income Tax Refund Status: ITR फाइल कर दिया, अब कितने दिन में आएगा रिफंड? जानिए इनकम टैक्स का ये जरूरी नियम

अगर आपने भी आईटीआर फाइल कर दिया है और रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आयकर विभाग कितने दिनों में रिफंड जारी करता है। इसके साथ ही रिफंड चेक करने का प्रोसेस भी जानते हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड4 Aug 2026, 06:53 AM IST
इनकम टैक्स रिफंड की टाइमिंग
इनकम टैक्स रिफंड की टाइमिंग

Income Tax Refund Status: आईटीआर भरने की तारीख निकल गई है, लेकिन अगर आपने वक्त से अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया था, तो आपको भी रिफंड का इंतजार होगा। आइए जानते हैं कि आईटीआर फाइल करने के कितने दिन बाद रिफंड बैंक अकाउंट में आता है।

कितने दिन में आता है ITR रिफंड?

आईटीआर फाइल करने के बाद काफी लोगों का सिर्फ यही सवाल होता है कि अब रिफंड कब तक आएगा? आयकर विभाग के नियम के अनुसार, अगर आपने बिना किसी गलती के आईटीआर फाइल किया था और उसके बाद ई वेरिफिकेशन भी हुआ था, तो रिफंड जल्दी मिल जाता है। अगर दिनों की बात करें, तो ई-वेरिफिकेशन के 7-30 दिनों के भीतर आयकर विभाग करदाता का रिफंड उसके लिंक बैंक अकाउंट में भेज देता है। वहीं ज्यादातर मामलों में रिफंड 7 दिनों में ही जारी हो जाता है।

यह भी पढ़ें | अब नौकरी से निकाला तो करें ऑनलाइन शिकायत, सरकार ने शुरू किया समाधान पोर्टल

इन करदाताओं का 7 दिनों में नहीं आता है रिफंड

आईटीआर में भले ही आपने सारी जानकारी सही दी हो, लेकिन अगर आपने आईटीआर में बिजनेस इनकम, कैपिटल गेन या कई तरह के डिडक्शन शामिल किए हैं, तो आपका रिफंड आने में वक्त लग सकता है। हालांकि इन करदाताओं का रिफंड 7 दिन के बजाय 15 से 30 दिनों के भीतर आ जाता है। दरअसल आयकर विभाग को सारे डिडक्शन की जांच करने में थोड़ा वक्त लगता है।

यह भी पढ़ें | ITR गलत भर दिया? मत होइए परेशान, यहां जानिए कैंसिल करके दोबारा भरने का तरीका

जल्दी रिफंड के लिए क्या करें?

  • सबसे पहले ITR फाइल करने के तुरंत बाद ई-वेरिफिकेशन करें
  • बैंक खाता नंबर और IFSC सही भरें। काफी लोग IFSC कोड में गड़बड़ कर देते हैं।
  • बैंक अकाउंट को पहले से प्री-वैलिडेट रखें
  • ITR फाइल करने से पहले Form 26AS, AIS और TDS का मिलान कर लें। अगर एक भी चूक हुई, तो रिफंड फंस सकता है।
  • रिटर्न में किसी भी तरह की गलत जानकारी न दें। वरना घर पर आयकर विभाग का नोटिस भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें | ITR में लगा दी फर्जी रसीद, क्या हो सकती है जेल? जानिए आयकर विभाग का नियम

ITR Refund Status कैसे चेक करें?

अगर आपको ITR रिटर्न भरे हुए 7-15 दिन हो गए हैं, तो आप अपने रिफंड का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स के पोर्टल पर जाए

अपने पैन और पासवर्ड से लॉगइन करें।

Services मेन्यू में जाकर Know Your Refund Status पर क्लिक करें।

यहां संबंधित असेसमेंट ईयर चुनते ही आपका रिफंड स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीIncome Tax Refund Status: ITR फाइल कर दिया, अब कितने दिन में आएगा रिफंड? जानिए इनकम टैक्स का ये जरूरी नियम
More