Budget 2026 Expectations: नए साल के आगाज के साथ ही जनवरी में भी 8 दिन बीत गए हैं। ऐसे में अब आगामी बजट की चर्चा भी होने लगी है। मिडिल क्लास की नजर एक बार फिर से इनकम टैक्स पर मिलने वाली राहत पर होगी। पिछले साल बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी थी। ऐसे में अब बार फिर से मिडिल क्लास की बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं कि मीडिल क्लास की 5 बड़ी उम्मीदों के बारे में…
कब आएगा बजट 2026?
यूनियन बजट 2026-27 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) ने प्रस्ताव दिया है कि बजट 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाए। बता दें कि 1 फरवरी इस बार रविवार को है। इसलिए अगर ये प्रस्ताव पास होता है, तो ये एक दुर्लभ मौका होगा जब आम बजट संडे पर पेश किया जाएगा। खास बात ये है कि 26 सालों में पहली बार रविवार को आम बजट पेश होने की संभावना है, जिससे ये ऐतिहासिक बन सकता है। बता दें कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां बजट होगा।