Income Tax Update: इनकम टैक्स भरते हैं? साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग से आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुआ चेंज

Taxpayers Important Changes: अगर आप इनकम टैक्स फाइल करते हैं, तो आयकर विभाग के इस नए अपडेट के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कि आयकर विभाग ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर क्या बदलाव किया है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 Dec 2025, 03:46 PM IST
साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग का आया बड़ा अपडेट
साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग का आया बड़ा अपडेट

Income Tax Update 2026: अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आयकर विभाग ने करदाताओं को राहत देते हुए ई-फाइलिंग में बड़ा अपडेट किया है। आयकर विभाग ने ई-फाइलिंग पोर्टल में एक नया फीचर जोड़ा है। इसका सीधा फायदा करदाताओं को होगा। आइए जानते हैं, क्या है ये नया फीचर और इसे कैसे इस्तेमाल करना है।

ई-फाइलिंग पोर्टल में जुड़ा कौन सा फीचर?

अब ई-फाइलिंग पोर्टल में करदाता कुछ खास आयकर आदेशों के खिलाफ सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस फीचर के आने से पहले ये प्रक्रिया काफी बड़ी और जटिल थी। इसके साथ ही सुधार के लिए आवेदन मैन्युअल करना पड़ा था।

आयकर विभाग ने इसी फीचर को एड करते हुए बताया कि अब TP (ट्रांसफर प्राइसिंग), DRP (डिस्प्यूट रेजोल्यूशन पैनल) और रिवीजन ऑर्डर से जुड़े रेक्टिफिकेशन आवेदन के लिए र असेसिंग ऑफिसर (AO) के पास नहीं जाना होगा। करदाता ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर सीधे आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें | डॉलर की दादागीरी पर अंकुश और रुपये का बढ़ता इलाका, आखिर भारत कैसे कर रहा है?

कैसे करना है आवेदन

  • सबसे पहले करदाताओं को ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा
  • उसके बाद Services टैब पर क्लिक करना होगा
  • अब आपको Rectification का टैब दिखेगा
  • उसके बाद Request to AO seeking rectification के विकल्प पर क्लिक करके आप आवेदन कर सकेंगे

आयकर विभाग ने ये फीचर करदाताओं की परेशानी को देखते हुए एड किया है। इस नई डिजिटल सुविधा से रेक्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। ऐसे में आयकर विभाग का ये कदम डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ा अहम कदम माना जा रहा है। इससे करदाताओं और आयकर विभाग दोनों का काफी वक्त बचेगा।

यह भी पढ़ें | चांदी की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2026 में और बढ़ेगा भाव? एक्सपर्ट्स ने दी राय

आयकर विभाग के इस फीचर को चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरेश सुराना ने अहम कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस फीचर के आने के बाद अब करदाताओं की बार-बार दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस फीचर के आने के बाद अब रेक्टिफिकेशन आवेदन सीधे संबंधित टैक्स अथॉरिटी को भेजा जा सकता है, जो मूल आदेश में आवश्यक सुधार कर सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीIncome Tax Update: इनकम टैक्स भरते हैं? साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग से आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुआ चेंज
More
बिजनेस न्यूज़मनीIncome Tax Update: इनकम टैक्स भरते हैं? साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग से आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुआ चेंज