Income Tax Saving Calculation: ₹15.85 लाख की सैलरी पर नहीं भरना होगा 1 रुपया भी टैक्स, यहां समझिए पूरी कैलकुलेशन

Income Tax zero Tips: मिडिल क्लास के लिए 15 लाख रुपये तक की सैलरी पर टैक्स बचाने के नए तरीके सामने आए हैं। अगर आप इनको अपनाते हैं, तो आपको 1 रुपये भी टैक्स नहीं भरना होगा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड12 Apr 2026, 05:31 PM IST
इनकम टैक्स जीरो करने का तरीका
इनकम टैक्स जीरो करने का तरीका

Income Tax zero Tips: मिडिल क्लास कमाता बाद में है,पहले टैक्स बचाने की सोचता है। अगर आप भी मिडिल क्लास से हैं और आपकी सैलरी 12 लाख से ज्यादा और 16 लाख से कम है, तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप 15 लाख रुपये तक की सैलरी पर अपना पूरा टैक्स बचा सकते हैं। आइए समझते हैं कि FY 2026-27 के नए नियमों से मिलिड क्लास को टैक्स बचाने का जैकपॉट हाथ लग गया है। आइए समझते हैं पूरी कैलकुलेशन

15.85 लाख की कमाई पर कैसे होगा टैक्स जीरो?

नए टैक्स नियमों में मील वाउचर हीरो बनकर सामने आया है। नए टैक्स रिजीम के सेक्शन 115BAC के तहत, अब प्रति भोजन 200 तक के मील वाउचर्स को टैक्स से छूट दी गई है। अगर इसे सही तरीके से कैलकुलेट किया जाए, तो बहुत सारे पैसे बचाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | मई से लागू होगी भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील! सस्ती होगी स्कॉच और विदेशी कारें

यहां समझिए पूरा गणित

अगर आपकी CTC 15.85 लाख है, तो टैक्स बचाने का तरीका काफी आसान है।

  • बेसिक सैलरी: आमतौर पर यह CTC का 50% होती है, जो यहां 7,92,500 बनेगी।
  • मानक कटौती (Standard Deduction): नई टैक्स व्यवस्था में मिलने वाली फ्लैट 75,000 की छूट।
  • एम्प्लॉयर PF योगदान (12% of Basic): लगभग 95,100 की यह राशि टैक्स मुक्त होती है।
  • NPS योगदान (Section 80CCD(2)): यदि कंपनी आपके बेसिक का 14% NPS में डालती है, तो यह करीब 1,10,950 होगा।

यह भी पढ़ें | बाजार में कोहराम! विदेशी निवेशकों ने 10 दिन में निकाले ₹48,000 करोड़

मील वाउचर (Meal Vouchers): 200 प्रति मील के हिसाब से अगर साल भर के कामकाजी दिनों को जोड़ें, तो यह एक बड़ी राशि बनती है जो आपकी ग्रॉस सैलरी से सीधे घटा दी जाती है।

  • एक दिन की छूट: 200 (लंच) + 200 (डिनर) = 400 रोजाना
  • एक महीने की छूट (22 दिन के हिसाब से): 22 × 400 = 8,800 महीना
  • एक महीने की छूट (25 दिन के हिसाब से): 25 × 400 = 10,000 महीना

अगर आपकी कंपनी आपको पूरे साल यह सुविधा देती है, तो आपकी सालाना इनकम में से एक मोटा हिस्सा टैक्स के दायरे से बाहर हो जाएगा। इस तरह से आपकी सालाना छूट: 8,800 × 12 = 105600 रुपये हो जाएगी।

यह भी पढ़ें | 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड! जानें आज क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव

अब इन सबको जोड़ा जाए, तो 75,000 +1,10,950+ 105600+ 95100 = 386650। इस 386650 पर एक रुपये भी टैक्स नहीं लगता है। अगर इसको आपकी सैलरी से हटा दिया जाए, तो आपकी नेट टैक्सेबल इनकम 12 लाख के नीचे (लगभग 11.98 लाख) आ जाती है। आयकर विभाग के नियम के अनुसार अगर आपकी कुल टैक्सेबल इनकम 12 लाख या उससे कम है, तो आपको मिलने वाली छूट के कारण आपका टैक्स शून्य (Zero) हो जाता है।यानी आप 15.85 लाख की CTC पर खड़े होकर भी 12 लाख वाली 'सेफ लाइन' के अंदर आ जाते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीIncome Tax Saving Calculation: ₹15.85 लाख की सैलरी पर नहीं भरना होगा 1 रुपया भी टैक्स, यहां समझिए पूरी कैलकुलेशन
More