Independence Day Sale 2026: Amazon-Flipkart के साथ विजय सेल्स में मची धूम, कार्ड चलाइए और कीमत घटाइए, बंपर बचत का मौका

Independence Day Sale 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स ने ग्राहकों के लिए बड़े डिस्काउंट और बैंक ऑफर पेश किए हैं। एमेजन, फ्लिपकार्ट और विजय सेल्स के बीच मुकाबला सिर्फ प्रोडक्ट की कीमत का नहीं है, बल्कि क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, कैशबैक और EMI ऑफर भी लुभा रहे हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Aug 2026, 05:03 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Independence Day Sale 2026: ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
Independence Day Sale 2026: ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।

Independence Day Sale 2026: 15 अगस्त के आसपास खरीदारी का बाजार गर्म है। स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वालों के सामने इस समय कई विकल्प हैं। एमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल, फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल और विजय सेल्स की ग्रैंड इलेक्ट्रॉनिक्स सेल ग्राहकों को कीमत में कटौती के साथ बैंक और क्रेडिट कार्ड ऑफर दे रही हैं।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि एक ही प्रोडक्ट को कहां से खरीदना ज्यादा फायदेमंद होगा? इसका जवाब सिर्फ प्रोडक्ट की लिस्टेड कीमत देखकर नहीं मिलेगा। कार्ड डिस्काउंट, कैशबैक, एक्सचेंज और EMI को जोड़ने के बाद वास्तविक कीमत बदल सकती है।

फ्लिपकार्ट पर SBI कार्ड का 10% ऑफर

फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल में पात्र खरीदारी पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 10% डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि ऑफर प्रोडक्ट और ट्रांजैक्शन की शर्तों पर निर्भर करता है और अधिकतम डिस्काउंट की सीमा भी हो सकती है। इसलिए पेमेंट से पहले संबंधित प्रोडक्ट के ऑफर की शर्तें देखना जरूरी है। अगर किसी ग्राहक के पास पात्र एसबीआई कार्ड है और जिस प्रोडक्ट पर ऑफर लागू है, वहां पूरा 10% डिस्काउंट मिल रहा है तो फ्लिपकार्ट की प्रभावी कीमत काफी आकर्षक हो सकती है।

यह भी पढ़ें | Gen Z लड़की ने बताई ऑनलाइन शॉपिंग के टिप्स, यूजर्स के उड़े होश

Amazon पर 5% कैशबैक का फायदा

एमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल में भी कई कैटेगरी में डिस्काउंट उपलब्ध हैं। इसके अलावा पात्र खरीदारी पर अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक का फायदा मिल सकता है। एमेजन पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और EasyEMI ट्रांजैक्शन के लिए 10% इंस्टेंट डिस्काउंट की भी जानकारी दी गई है। यानी ग्राहक को यह देखना होगा कि उसके लिए इंस्टेंट डिस्काउंट ज्यादा फायदेमंद है या कार्ड कैशबैक।

विजय सेल्स भी मुकाबले में पीछे नहीं

ऑफलाइन इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वालों के लिए विजय सेल्स भी इस स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर अहम विकल्प बन गया है। कंपनी की ग्रैंड इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में पात्र HDFC बैंक कार्ड पर 15,000 तक, ICICI बैंक कार्ड पर 12,500 तक और अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express) कार्ड पर 20,000 तक इंस्टेंट डिस्काउंट की जानकारी दी गई है। यहां बड़ा फायदा उन ग्राहकों को हो सकता है जो महंगे टीवी, बड़े घरेलू उपकरण या दूसरे प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स खरीद रहे हैं, क्योंकि फिक्स्ड रुपये में मिलने वाला डिस्काउंट बड़ी खरीदारी पर काफी मायने रखता है।

यह भी पढ़ें | ओला इलेक्ट्रिक के 3 महीने में ग्राहक हुए दोगुने, जून में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

कहां मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

इसका कोई एक जवाब नहीं है। फायदा प्रोडक्ट, कीमत और आपके पास मौजूद कार्ड पर निर्भर करेगा। मान लीजिए किसी प्रोडक्ट की कीमत 50,000 है। अगर किसी प्लेटफॉर्म पर पात्र कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है तो बचत 5,000 हो सकती है। वहीं दूसरे प्लेटफॉर्म पर 5% कैशबैक मिलने पर प्रभावी बचत 2,500 होगी। लेकिन अगर दूसरे प्लेटफॉर्म पर वही प्रोडक्ट पहले से 3,000 सस्ता है तो सिर्फ ज्यादा प्रतिशत वाला बैंक ऑफर देखकर खरीदारी करना सही फैसला नहीं होगा।

Amazon, Flipkart और विजय सेल्स में क्या अंतर?

प्लेटफॉर्मप्रमुख ऑफरकिसके लिए ज्यादा उपयोगी
एमेजनपात्र एमेजन पे आईसीआईसीआई कार्ड पर 5% कैशबैक; HDFC कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट/EMI ऑफरऑनलाइन शॉपिंग और कार्ड कैशबैक चाहने वाले
फ्लिपकार्टपात्र SBI कार्ड पर 10% डिस्काउंटSBI कार्डधारक
विजय सेल्सHDFC पर 15,000 तक, ICICI पर 12,500 तक, Amex पर 20,000 तक इंस्टेंट डिस्काउंटबड़े इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑफलाइन खरीदारी

कौन सा प्लेटफॉर्म किस ग्राहक के लिए बेहतर?

अगर आपके पास SBI क्रेडिट कार्ड है और फ्लिपकार्ट पर जिस प्रोडक्ट को खरीदना है उस पर 10% ऑफर लागू है, तो फ्लिपकार्ट मजबूत विकल्प हो सकता है। अगर आप एमेजन पर खरीदारी करते हैं और आपके पास पात्र एमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो 5% कैशबैक उपयोगी हो सकता है।

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस से बैंक में कैसे ट्रांसफर करें खाता? जानिए डिटेल

वहीं HDFC कार्ड वाला ग्राहक इंस्टेंट डिस्काउंट की तुलना कर सकता है। अगर आप महंगा टीवी या बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं और आपके पास पात्र HDFC, ICICI या American Express कार्ड है, तो विजय सेल्स का फिक्स्ड डिस्काउंट काफी आकर्षक हो सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीIndependence Day Sale 2026: Amazon-Flipkart के साथ विजय सेल्स में मची धूम, कार्ड चलाइए और कीमत घटाइए, बंपर बचत का मौका
More