
India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की आयोजन किया गया है। इसमें विदेशी मेहमानों के लिए एक खास सुविधा शुरू की गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विदेशी मेहमानों के लिए ‘UPI वन वर्ल्ड’ वॉलेट सर्विस लॉन्च कर दी है। यह सुविधा खासतौर से उन विदेशी गेस्ट के लिए है, जो नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे AI समिट में हिस्सा लेने आए हैं। इस समिट में 40 से अधिक देशों से आने वाले मेहमान बिना भारतीय बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर के भी UPI का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकेंगे।
विदेशी मेहमान भारत में घूमते हुए, खरीदारी करते हुए या खान-पान का आनंद लेते हुए आसानी से UPI से पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें भारतीय मोबाइल नंबर और किसी भी तरह के बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुल मिलाकर अब विदेशी मेहमान भी QR कोड स्कैन कर सीधे पेमेंट करे सकेंगे यह सुविधा िल्कुल उी तरह है जैसे भारत में करोड़ों लोग UPI स्कैन के जरिए पेमेंट करते हैं। यह पहल सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि ‘मेड इन इंडिया’ डिजिटल टेक्नोलॉजी की ताकत को दुनिया के सामने दिखाने का एक और बड़ा कदम है।
‘UPI One World’ खासतौर से विदेी मेहमानों के लिए बनाया गया है। इसमें भारतीय बैंक खाते या लोकल मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होती है। ट्रैवलर्स इस वॉलेट में पैसे डालकर भारत में घूमते हुए कैशलेस पेमेंट कर सकते हैं। इससे कैश ले जाने या फॉरेन एक्सचेंज की टेंशन खत्म हो जाती है। यह वॉलेट न्यू दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकृत PPI (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट) जारीकर्ताओं के जरिए और समिट के NPCI पवेलियन (हॉल 14, स्टॉल नंबर 14.16) में उपलब्ध है। ट्रैवलर्स QR कोड स्कैन करके सामान्य UPI ऐप की तरह पेमेंट कर सकते हैं। इस्तेमाल न होने वाला बैलेंस वापस मूल पेमेंट सोर्स में ट्रांसफर किया जा सकता है, जो फॉरेन एक्सचेंज नियमों के मुताबिक होगा।
2. ऐप डाउनलोड करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
3. अब आपको अपना पासपोर्ट और वीजा की डिटेल्स भरनी होगी।
4. इसके बाद सेल्फी अपलोड करके और अपना UPI पिन सेट करके वेरिफिकेशन करें।
5. जैसे ही आपकी जानकारी सिस्टम से मंजूर हो जाएगी, आपको एक अलग और यूनिक UPI आईडी मिल जाएगी।
6. अब आप इस वॉलेट में अंतरराष्ट्रीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पैसे जोड़ सकते हैं।
7. एक बार में अधिकतम 25,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। महीने में आप दो बार पैसे लोड कर सकते हैं। कुल मिलाकर महीने की सीमा 50,000 रुपये है।
8. अगर वॉलेट में कुछ पैसा बच जाता है, तो विदेशी मुद्रा नियमों के अनुसार उसे उसी कार्ड या सोर्स में वापस ट्रांसफर किया जा सकता है, जिससे आपने पेमेंट किया था।
बता दें कि यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई जैसी सुविधा आपको घर बैठे आसानी से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। इसके लिए आपको यूपीआई सपोर्ट करने वाले ऐप जैसे पेटीएम, फोनपे, भीम, गूगलपे आदि की जरूरत होती है। खास बात यह है कि यूपीआई आपको स्कैनर, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी इनमें से सिर्फ एक जानकारी होने पर भी पैसे ट्रांसफर की सुविधा देता है। इसमें बैंक डिटेल देने की भी जरूरत नहीं पड़ती केवल एक UPI ID से काम हो जाता है।
डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनवरी 2026 में UPI के जरिए 21.70 अरब लेनदेन हुए, जिनकी कुल राशि ₹28.33 लाख करोड़ (लगभग 312 अरब डॉलर) रही। बता दें कि NPCI की स्थापना Reserve Bank of India और Indian Banks' Association द्वारा की गई थी। यह संस्था देश में रिटेल पेमेंट और निपटान प्रणालियों का संचालन करती है। इसके प्रमुख उत्पादों में UPI के अलावा RuPay, IMPS, NACH और AePS शामिल हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.