Budget Timing Change: टाइमिंग से लेकर तारीख तक, जानिए आजादी के बाद से अब तक कितना बदल गया बजट

Budget 2026 Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले बजट शाम को पेश होता था? आइए जानते हैं बजट में अब तक क्या बदलाव हुए

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Jan 2026, 05:35 PM IST
बजट में अबतक क्या बदलाव हुए
बजट में अबतक क्या बदलाव हुए

Budget 2026 Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। ये उनका 9वां बजट होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का पहला बजट कब पेश हुआ था? देश का पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को हुआ था। हालांकि उस वक्त देश में ब्रिटिश शासन था। अगर आजाद भारत की बात करें, तो साल 1947 में आजाद भारत के वित्त मंत्री जेम्स विल्यन ने पेश किया था। उसके बाद से अब तक बजट में कई बड़े बदलाव हुए हैं, आइए जानते हैं।

  • साल 2019 से पहले बजट चमड़े के ब्रीफकेस से पेश होता था, लेकिन 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे बदल कर लाल कपड़े में बजट को पेश करना शुरू किया। हालांकि अब डिजिटल इंडिया के तहत कागज रहित बजट को लाल रंग के ब्रीफकेस में लाया जाता है।
  • पहले रेल और आम बजट अलग अलग पेश होते थे, लेकिन मोदी सरकार ने 2017 में इस 92 साल पुरानी परंपरा को खत्म कर दिया। सरकार ने रेल बजट को आम बजट में मिला दिया। अब वित्त मंत्री ही अपने भाषण के दौरान रेलवे की बजट की घोषणा करती हैं।
  • पहले बजट फरवरी के आखिरी तारीख को पेश किया जाता था, लेकिन साल 2017 में इस परंपरा को भी बदल दिया गया। साल 2017 में सरकार ने बजट फरवरी की आखिरी नहीं पहली तारीख को पेश किया था। अब फरवरी की पहली ही तारीख को बजट पेश होता है।

यह भी पढ़ें | क्या 30% टैक्स स्लैब 35 लाख तक बढ़ेगा? मिडिल क्लास को बजट से मिलेगी कितनी राहत
  • पहले बजट कागज के लिखा होता था, लेकिन साल 2021 में इतिहास में पहली बार 'पेपरलेस बजट' पेश किया गया। उसके बाद से अब तक पेपरलेस ही बजट बनाया जा रहा है।
  • साल 2000 से पहले भारत में बजट शाम को 5 बजे पेश किया जाता था, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने साल 2001 में बजट की टाइमिंग को बदलते हुए इसे सुबह 11 बजे कर दिया। उसके बाद अब तक बजट सुबह 11 बजे ही पेश होता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBudget Timing Change: टाइमिंग से लेकर तारीख तक, जानिए आजादी के बाद से अब तक कितना बदल गया बजट
More
बिजनेस न्यूज़मनीBudget Timing Change: टाइमिंग से लेकर तारीख तक, जानिए आजादी के बाद से अब तक कितना बदल गया बजट