भारत के अमीर UPI से करते हैं सबसे ज्यादा पेमेंट, जानिए आखिर क्या है खासियत

UPI Payments: आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन पेमेंट को तेजी से बढ़ावा मिला है। मोबाइल से फौरन पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। एक समय था जब UPI का इस्तेमाल चाय, साग-सब्जी के लिए किया जाता था। अब तो लोग गहने खरीदने में भी UPI से पेमेंट करते हैं। भारत के अमीर UPI की सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड3 Oct 2025, 01:47 PM IST
UPI Payments: यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। आसानी से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है।
UPI Payments: यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। आसानी से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है।(Livemint)

UPI Payments: आज के समय में लगभग हर कोई ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करता है। ऑनलाइन पेमेंट ने कई काम आसान कर दिए हैं, क्योंकि अब न तो बार-बार एटीएम जाकर कैश निकालने की झंझट होती है और न ही चेंज रखने की परेशानी। देश में ज्यादातर लोग पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। भारत में अमीरों के बीच UPI का चलन तेजी से बढ़ा है। कभी अमीरों के पर्स में क्रेडिट कार्ड शोभा बढ़ा रहा होता था, अब क्रेडिट कार्ड पुराना चलन हो गया है। हालांकि क्रेडिट कार्ड डिजिटल रूप में मिलने लगे हैं।

कभी यूपीआई का इस्तेमाल रिटेल के लिए किया जाता था। लोग साग-सब्जी चाय वाले का पेमेंट यूपीआई के जरिए करते थे। अब इस यूपीआई के जरिए मोटी रकम भी ट्रांसफर होने लगी है। लोग अब गहने खरीदने के लिए भी यूपीआई के जरिए लाखों में पेमेंट कर देते हैं। पहले इस तरह के पेमेंट के लिए आमतौर पर लोग डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते थे। अब वह चमकदार कार्ड, चेक बुक सब कुछ गुजरे जमाने का लगने लगा है। अब मोबाइल खोले एक स्कैन से मोटी रकम आसानी फौरन ट्रांसफर हो जाती है। अमीरों के बीच तो यूपीआई पसंदीदा बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें | UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट को लेकर किए बदलाव, जानिए किसकी फीस हुई कम

जानिए अमीरों में क्यों बढ़ा UPI का चलन

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि जब लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उनके पास खर्च करने की कोई लिमिट नहीं होती है। इससे कभी-कभी बिना जरूरत का सामान भी आ जाता है। UPI कभी छात्रों के बीच इस्तेमाल होता था। सब्जी वाले को पैसे देने के लिए लोग इस्तेमाल करते थे। अब इसका दायरा बढ़ गया है। यूपीआई में भी काफी बदलाव आए है। यूपीआई को इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। ऐसे में इस यूपीआई ने जल्द ही लोगों के बीच अपनी जगह बना ली।

यह भी पढ़ें | समय से पहले होम लोन चुकाना पड़ सकता है भारी, जानिए क्यों

इसमें कुछ ऐसी सविधाएं हैं, जो क्रेडिट कार्ड में नहीं मिल पाती हैं। यूपीआई में आप उतना ही खर्च करते हैं, जितना आपके पास है। यूपीआई में पेमेंट करो और निकल लो। इसमें कोई EMI का झंझट नहीं है। ऐसे में यही नजर आ रहा है कि अमीर लोग शायद ठीक ही कर रहे हैं। वो क्रेडिट कार्ड के फिजूल खर्च से दूर रहते हैं।

UPI की स्पीड है शानदार

अमीरों के लिए समय सबसे बड़ा धन है। वो व्यर्थ में अपना समय नहीं गंवाना चाहते हैं। यूपीआई पलक झपकते ही काम कर देता है। बड़ी से बड़ी रकम पल भर में ट्रांसफर हो जाती है। इसमें न स्वाइप की जरूरत है, न OTP आने का इंतजार है और न ही कहीं पर कोई हस्ताक्षर करना है। अगस्त 2025 में भारत में 24.8 लाख करोड़ रुपये UPI के जरिए ट्रांसफर हुए। RBI ने यूपीआई की लिमिट 5 लाख तक कर दी है। ऐसे में आप बड़ी रकम भी आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | सरकारी बाबू अब करेंगे शॉपिंग! DA के बाद अब बोनस का ऐलान, जानिए कितने आएंगे पैसे

सात समंदर पार भी UPI का बजा डंका

यूपीआई अब ग्लोबल हो गया है। अब आप सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, श्री लंका, फ्रांस, भूटान, नेपाल और मॉरिशस जैसे देशों में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अब आप बिना कार्ड के विदेश में आसानी से शॉपिंग कर सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीभारत के अमीर UPI से करते हैं सबसे ज्यादा पेमेंट, जानिए आखिर क्या है खासियत
More
बिजनेस न्यूज़मनीभारत के अमीर UPI से करते हैं सबसे ज्यादा पेमेंट, जानिए आखिर क्या है खासियत