Indian Railways Fare Hike: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज से ट्रेन का सफर हुआ महंगा, जानिए जनरल से AC तक का नया किराया

Indian Railways Fare Hike 2025: भारतीय रेलवे ने किराए में वृद्धि की है। अब जनरल और AC क्लास के टिकटों की कीमत बढ़ गई है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को ज्यादा भुगतान करना होगा। हालांकि, जिनके पास पास है, उन पर इसका असर नहीं होगा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड26 Dec 2025, 10:17 AM IST
बढ़ गया ट्रेन का किराया
बढ़ गया ट्रेन का किराया

Indian Railways Fare Hike: अगर आप भी भारतीय रेलवे से सफर करते हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट आया है। भारतीय रेलवे ने आज से किराए को लेकर कुछ बड़ा बदलाव किए हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।

भारतीय रेलवे से लंबी दूरी का सफर करने वालों की अब जेब ढीली होने वाली है। दरअसल रेलवे ने जनरल से लेकर AC क्लास तक के टिकट की कीमत में इजाफा किया है। इंडियन रेलवे के इस फैसले से अब आपको टिकट के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि, जिनके पास पास है, उनपर इसका कोई असर नहीं होगा।

आज से लागू होगा नया किराया

भारतीय रेलवे के आदेशानुसार आज से सभी ट्रेनों में बढ़ा हुआ किराया लागू हो जाएगा। रेलवे के इस फैसले का असर सिर्फ उन यात्रियों पर होगा, जो 215 किलोमीटर से अधिक यात्रा करेंगे। हालांकि रेलवे ने किराए की बढ़ोतरी पर कहा कि इसका आम यात्रियों की जेब पर ज्यादा असर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें | 15,000 की सैलरी में पर्सनल लोन मिलेगा या नहीं? जानिए क्या कहते हैं बैंक के नियम

रेलवे किराया बढ़ोतरी (2025)

श्रेणी (Category)दूरी की शर्त (Condition)बढ़ोतरी (Increase per km)उदाहरण (500 km यात्रा)
साधारण श्रेणी (Ordinary Class)215 km से अधिक यात्रा1 पैसा प्रति km~ 5 ज्यादा
मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी (Non-AC)सभी दूरी2 पैसा प्रति km 10 ज्यादा
एसी क्लास (AC Class)सभी दूरी2 पैसा प्रति km 10 ज्यादा

दिल्ली से 215 किलोमीटर के भीतर आने वाले कई स्टेशन यात्रियों के लिए राहत की बनी हुई है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, पानीपत, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, रुड़की और हरिद्वार जैसे रूट्स पर जनरल टिकट का किराया पहले जैसा ही रहेगा।

रेलवे ने ये भी स्पष्ट किया है कि लोकल यानी सब-अर्बन ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिन लोगों के पास मासिक पास है और रोजाना तय स्टेशनों के बीच सफर करते हैं, उन्हें अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। रेलवे का कहना है कि इस फैसले का मकसद कम और मध्यम आय वाले यात्रियों पर बोझ कम रखना है, ताकि रोजमर्रा की यात्रा उनके लिए आसान बनी रहे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीIndian Railways Fare Hike: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज से ट्रेन का सफर हुआ महंगा, जानिए जनरल से AC तक का नया किराया
More