Rupee All-Time Low: कभी ₹3 में मिलता था $1, आज ₹93 के पार! क्या अब 100 का आंकड़ा पार करेगा रुपया? एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Rupee Historic Fall: शुक्रवार को भारतीय रुपया 93.53 प्रति डॉलर पर पहुंचा, जो रिकॉर्ड गिरावट है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये को कमजोर किया। विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव से रुपये पर दबाव बढ़ेगा…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड22 Mar 2026, 08:49 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
रुपये में गिरावट की वजह
रुपये में गिरावट की वजह

Rupee Record Low: भारतीय रुपये पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और भू-राजनीतिक तनाव ने भारतीय मुद्रा को कमजोर कर दिया है। रुपया शुक्रवार को 64 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर 93.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या रुपया 100 के पार जा सकता है?

क्या रुपया 100 के पार जा सकता है?

रुपये में आ रही गिरावट को लेकर कई एक्सपर्ट ने अलग-अलग कयास लगाए हैं। मुद्रा विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बनी रहती है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची रहती हैं, रुपये पर दबाव बना रहेगा। अगर ये युद्ध से बनता दबाव कम नहीं होता है, तो रुपया 95 के स्तर को जल्दी ही छू लेगा। इतना ही नहीं युद्ध के साथ बन रहा दवाब अगर बेकाबू हो गया , तो आने वाले वक्त में रुपया 100 का आंकड़ा भी पार कर सकता है।

इतना क्यों गिर रहा है रुपया?

कारणविवरणअसर
विदेशी निवेशकों की निकासी (FII/FPI Outflows)मार्च में ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने $8.5 बिलियन ( 80,000 करोड़+) की बिकवाली कीडॉलर की मांग बढ़ी, रुपये पर दबाव
कच्चे तेल की ऊxची कीमतेंमध्य पूर्व संघर्ष से भारतीय क्रूड बास्केट $156 प्रति बैरल पारआयात बिल बढ़ा, चालू खाता घाटा गहरा
भू-राजनीतिक तनावईरान-इजरायल-अमेरिका विवाद से निवेशक सुरक्षित संपत्तियों (USD) की ओर भागेरुपये की स्थिरता कमजोर
बढ़ता व्यापार घाटाऊर्जा लागत और कमजोर व्यापारिक आंकड़ों से चालू खाता घाटा बढ़ने की आशंकारुपये की मजबूती को झटका
RBI का सीमित हस्तक्षेपरिज़र्व बैंक ने आक्रामक बचाव के बजाय सीमित कदम उठाएविदेशी मुद्रा भंडार बचाने की रणनीति, पर रुपये पर दबाव
यह भी पढ़ें | इस हेल्थकेयर स्टॉक में 30% की तेजी, सोमवार को रहेगी निवेशकों की नजर

बता दें कि शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 92.92 पर खुला था, लेकिन कारोबार के दौरान जल्द ही रुपया लुढ़कता हुआ 93 के स्तर से नीचे चला गया। अंत में ये 93.53 प्रति डॉलर पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे बड़ी गिरावट है।

रुपये पर दोहरी मार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि बृहस्पतिवार की छुट्टी के बाद, भारतीय रुपया फिर से नीचे की ओर लुढ़कते हुए अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इसे लगातार विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के 'दोहरे झटके' का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि भू-राजनीतिक अस्थिरता अभी भी अल्पावधिक बाजार धारणा का मुख्य कारण बनी हुई है, लेकिन डॉलर-रुपया का तकनीकी ढांचा अभी भी तेजी वाला बना हुआ है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.60 पर रहा।

यह भी पढ़ें | हवाई यात्रियों की मौज! अब 48 घंटे के भीतर फ्री में कैंसिल होगा टिकट

यहां देखिए कैसे साल दर साल कैसे गिरा रुपया?

साल1 डॉलर = रुपये
1947 3.30
1966 7.50
1991 26.00
2008 51.00
2013 68.80
2024 84.00
2025 90.21
2026 93.08

शक्रवार को कैसा रहा शेयर बाजार?

वहीं शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में कुल 2,458 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,804 शेयरों में गिरावट रही। इस पूरे सप्ताह बीएसई का प्रमुख सूचकांक 30.96 अंक यानी 0.04 प्रतिशत गिरा, जबकि निफ्टी 36.6 अंक यानी 0.15 प्रतिशत फिसला। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे।

यह भी पढ़ें | राज्यों को अब पहले से ज्यादा गैस मिलेगी, 23 मार्च से बढ़ेगा LPG आवंटन

यूरोप के बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। जबकि अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,863.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बता दें कि सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 2,496.89 अंक टूटकर 74,207.24 अंक पर बंद हुआ था। ये जून 2024 के बाद इसकी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीRupee All-Time Low: कभी ₹3 में मिलता था $1, आज ₹93 के पार! क्या अब 100 का आंकड़ा पार करेगा रुपया? एक्सपर्ट्स की चेतावनी
More