Why India Rupee is Falling: भारतीय करेंसी रुपया ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड लो लेवल हिट किया है। आज के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 90 के साइकोलॉजिकल लेवल को पार कर गया। बुधवार को रुपया 90.13 पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को भी यह 89.9475 के अपने रिकॉर्ड लो लेवल पर बंद हुआ था। हालांकि, सुबह के कारोबार में रुपया 89.91 पर खुला था, लेकिन जल्द ही बिकवाली के दबाव ने इसे 90 के पार पहुंचा दिया।
US- India Trade Deal में देरी का असर
रुपया के गिरावट के पीछे कई फैक्टर्स का असर पड़ा है। एनालिस्टों का कहना है कि सबसे बड़ी चिंता भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बनी हुई अनिश्चितता है। यह डील कब होगी, इसकी कोई साफ जानकारी न होने की वजह से मार्केट सेंटीमेंट खराब बना हुआ। LKP सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, डील में लगातार हो रही देरी ने निवेशकों के भरोसे को तोड़ा है। अब बाजार आश्वासन की जगह ठोस आंकड़े देखना चाहता है।
फॉरेन कैपिटल आउटफ्लो
दूसरी बड़ी वजह फॉरेन कैपिटल आउटफ्लो है। आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने दिसंबर के सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में ही 4,335 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले हैं। यह इस साल की शुरुआत से अब तक का कुल आउटफ्लो 1,48,010 करोड़ रुपये तक पहुंचा चुका है। जब विदेशी निवेशक अपना पैसा देश से बाहर निकालते हैं, तो वह रुपए को डॉलर में बदलकर ले जाते हैं, जिससे रुपये पर बिकवाली का दबाव बढ़ जाता है।
बढ़ता व्यापार घाटा
तीसरा सबसे बड़ा कारण बढ़ते व्यापार घाटा की चिंता है। अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड 41.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इस घाटे के बढ़ने का मुख्य वजह सोने का इंपोर्ट है। यह लगभग तीन गुना बढ़कर 14.7 बिलियन डॉलर हो गया है। साथ ही सोना-चांदी की रिकॉर्ड ऊँची कीमतों ने भी भारत के इंपोर्ट बिल को और बढ़ा दिया है। वहीं, अमेरिका टैरिफ के कारण अमेरिका को होने वाले एक्सपोर्ट में भी 28% की तेज गिरावट दर्ज की गई है।