Indian Rupee Record Low: क्यों गिर रहा रुपया? डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर हुआ बंद, जानिए वजह

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.65 पर बंद होकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक तनाव ने रुपया कमजोर किया है। दिसंबर 2025 से रुपये में 1.50% की गिरावट आई है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड22 Jan 2026, 09:02 AM IST
रुपये में आई रिकॉर्डतोड़ गिरावट
रुपये में आई रिकॉर्डतोड़ गिरावट

Indian Rupee Record Low: भारतीय रुपया लगातार दबाव में है। बुधवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 68 पैसे गिरकर 91.65 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की निकासी और वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने घरेलू मुद्रा को कमजोर कर दिया है।

दिसंबर 2025 से अब तक रुपये में 1.50% की गिरावट दर्ज की गई है, जो निवेशकों की सतर्कता और बढ़ते जोखिम का संकेत देती है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड मुद्दे और संभावित शुल्क को लेकर यूरोप के साथ बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया है। इसके अलावा, घरेलू बाजार में नकारात्मक रुझान ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

यह भी पढ़ें | कब आएगा ITR रिफंड का पैसा? इनकम टैक्स ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, नोट कर लें महीना

कितना गिरा रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.05 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान लुढ़कर 91.74 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में 91.65 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 68 पैसे की गिरावट है।

रुपया मंगलवार को सात पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 90.97 पर बंद हुआ था। कोटक महिंद्रा एएमसी के प्रमुख (फिक्स्ड इनकम) अभिषेक बिसेन ने कहा कि भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएं अस्थिर पूंजी प्रवाह के दबाव का सामना कर रही हैं।

यह भी पढ़ें | डॉक्टरों की क्वालिटी पर खतरा? नीट-पीजी कट-ऑफ पर कानूनी जंग, जल्द HC करेगा सुनवाई

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव वैश्विक कारोबार पर असर डाल रहे हैं। वैश्विक तनाव में ग्रीनलैंड विवाद और वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का नियंत्रण शामिल है। ग्रीनलैंड विवाद ने अमेरिका-यूरोप संबंधों को खराब किया है और इससे नाटो के टूटने का खतरा है।बिसेन ने कहा कि भारत के लिए, अमेरिका के साथ लंबित व्यापार समझौता एक प्रमुख स्थिरता का कारक बना हुआ है क्योंकि इसके निष्कर्ष से विश्वास एवं द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है।

डॉलर सूचकांक और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.61 पर रहा।घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 270.84 अंक टूटकर 81,909.63 अंक पर जबकि निफ्टी 75 अंक फिसलकर 25,157.50 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.70 डॉलर प्रति बैरल रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,787.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीIndian Rupee Record Low: क्यों गिर रहा रुपया? डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर हुआ बंद, जानिए वजह
More
बिजनेस न्यूज़मनीIndian Rupee Record Low: क्यों गिर रहा रुपया? डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर हुआ बंद, जानिए वजह