जापान में घूमना होगा आसान, इंडियन टूरिस्ट्स के लिए जल्द शुरू होगी UPI पेमेंट सुविधा

UPI in Japan: जापान में जल्द ही भारतीय UPI से डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलेगी। NPCI और NTT DATA के बीच हुए समझौते से भारतीय पर्यटक अब QR कोड स्कैन कर जापान में भी पेमेंट कर सकेंगे।

Priya Shandilya
अपडेटेड20 Oct 2025, 03:08 PM IST
इंडियन टूरिस्ट्स के लिए आसान हुई जापान ट्रिप, अब वहां भी चलेगा UPI का जादू
इंडियन टूरिस्ट्स के लिए आसान हुई जापान ट्रिप, अब वहां भी चलेगा UPI का जादू

UPI: अगर आप जापान घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको कैश या कार्ड की झंझट नहीं झेलनी पड़ेगी। भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी ये है कि जल्द ही जापान में भी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा।

NPCI और NTT DATA के बीच करार

NPCI की सहयोगी कंपनी NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने NTT DATA की जापानी इकाई के साथ 7 अक्टूबर 2025 को एक समझौता (MoU) किया है। इस समझौते के तहत जापान के व्यापारी अब भारतीय UPI ऐप्स से भुगतान स्वीकार कर सकेंगे। इसका मतलब है कि जब भारतीय टूरिस्ट जापान जाएंगे, तो वे अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर सीधे पेमेंट कर पाएंगे ठीक वैसे ही जैसे भारत में करते हैं।

अब पेमेंट होगा आसान

NPCI और NTT DATA की इस साझेदारी का मकसद जापान में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना है ताकि यात्रियों को नकद या विदेशी कार्ड ले जाने की जरूरत न पड़े। NTT DATA के पेमेंट हेड मसनोरी कुरिहारा ने कहा, “इस साझेदारी के जरिए भारतीय पर्यटकों के लिए खरीदारी और पेमेंट करना और भी आसान हो जाएगा, वहीं जापानी व्यापारियों को भी नए ग्राहक मिलेंगे।”

UPI का बढ़ता अंतरराष्ट्रीय प्रभाव

भारत में UPI को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। कुछ ही सालों में इसने देश की डिजिटल पेमेंट व्यवस्था की तस्वीर बदल दी।

NPCI के सितंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 19.63 अरब ट्रांजैक्शन हुए जिनकी कुल कीमत 24.9 ट्रिलियन रही। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2025 तक UPI से होने वाले लेन-देन में 31% की बढ़त दर्ज की गई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि UPI ट्रांजैक्शन का कुल मूल्य 24.85 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

RuPay और JCB की साझेदारी

हाल ही में भारत के घरेलू कार्ड नेटवर्क RuPay ने जापान की JCB International कंपनी के साथ भी करार किया है। अब RuPay JCB कार्डहोल्डर्स को जापान, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस में शॉपिंग करने पर 25% कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा। NPCI के चीफ ऑफ प्रोडक्ट्स कुणाल कलावतिया के मुताबिक, “त्योहारों और हॉलिडे सीजन में यात्रियों के लिए यह कैशबैक प्रोग्राम उन्हें ज्यादा बचत और सुविधा दोनों देगा।”

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीजापान में घूमना होगा आसान, इंडियन टूरिस्ट्स के लिए जल्द शुरू होगी UPI पेमेंट सुविधा
More
बिजनेस न्यूज़मनीजापान में घूमना होगा आसान, इंडियन टूरिस्ट्स के लिए जल्द शुरू होगी UPI पेमेंट सुविधा
OPEN IN APP