Intercaste Marriage Scheme: अगर आपने इंटरकास्ट मैरिज की है और उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार इंटरकास्ट शादी करने वालों को ₹2.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। ये योजना नए जोड़ों की जिंदगी की शुरुआत को आसान बनाती है। ये रकम सरकार लोन की तरह नहीं देती है, बल्कि आर्थिक मदद के लिए देती है।
क्या है इस योजना का नाम?
यूपी सरकार इंटरकास्ट शादी करने वालों के लिए लिए Dr. Ambedkar Scheme for Social Integration through Inter Caste Marriages नाम की स्कीम चलाती है। इस स्कीम के तहत नए जोड़ों की मदद की जाती है, जिससे इंटर कास्ट मैरिज को बढ़ावा मिल सके।
इस योजना का फायदा लेने के लिए लड़का या लड़की में से एक को दलित समुदाय का होना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो कपल को कुल 2.5 लाख रुपये की मदद दी जाती है। हालांकि इस योजना के तहत एक शर्त भी रखी गई है। इस योजना का लाभ कपल तभी ले सकते हैं, जब उनकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत रजिस्टर्ड हो।
इन दस्तावेजों की है जरूरत
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करने वाले हैं,तो पहले दस्तावेजों की जानकारी ले लीजिए। इस योजना के लिए सबसे पहले विवाह प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, पहली शादी का प्रमाण, हलफनामा, आय प्रमाण पत्र और जॉइंट बैंक अकाउंट की डिटेल्स चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
अगर आप ऊपर दी हुई सारी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की Social Welfare Department या संबंधित पोर्टल पर जाएं।
- Intercaste Marriage Scheme Apply Online विकल्प चुनें।
- आवेदन फॉर्म में पति-पत्नी की जानकारी, शादी का विवरण और बैंक अकाउंट की जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद एक Acknowledgement Slip मिलेगी।
बता दें कि पहले चरण में ₹1.5 लाख रुपये कपल के जॉइंट बैंक अकाउंट में NEFT/RTGS से ट्रांसफर किए जाते हैं। बचे हुए ₹1 लाख रुपये तीन साल के लिए Fixed Deposit में रखे जाते हैं।तीन साल बाद कपल को यह राशि ब्याज समेत मिलती है।