Forex Card: ट्रैवल सीजन में अक्सर लोग विदेश यात्रा की तैयारी में सबसे ज्यादा परेशान होते हैं- फॉरेक्स कार्ड और करेंसी समय पर मिलेगा या नहीं। अब यह झंझट खत्म हो गया है। BookMyForex, जो MakeMyTrip ग्रुप का हिस्सा है, ने यात्रियों के लिए नई सुविधाएं लॉन्च की हैं, जिससे फॉरेक्स खरीदना पहले से कहीं आसान हो गया है।
अब वीकेंड पर भी मिलेगी फॉरेक्स कार्ड की डिलीवरी
कंपनी ने घोषणा की है कि अब फॉरेक्स कार्ड और करेंसी नोट्स की सेम-डे डिलीवरी सातों दिन उपलब्ध होगी। साथ ही कंपनी ने पहली बार Pay-on-Delivery (POD) का विकल्प भी दे दिया है, जिससे ग्राहकों को पहले से भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
कैसे काम करेगी Pay-on-Delivery सुविधा
POD फिलहाल सिर्फ विदेशी करेंसी नोट्स पर लागू है। जब डिलीवरी आपके घर पहुंचेगी, तभी आप UPI या अन्य विकल्पों से भुगतान कर सकते हैं। कैश ऑन डिलीवरी भी उपलब्ध है, लेकिन यह प्रति यात्री ₹50,000 तक सीमित है।
कहां उपलब्ध है यह सुविधा?
समान दिन की डिलीवरी अभी देश के बड़े शहरों में दी जा रही है, और जल्द ही इसे और जगहों पर भी शुरू किया जाएगा। अगर ग्राहक दोपहर 1 बजे से पहले भुगतान और डॉक्यूमेंट्स पूरा कर देते हैं, तो उसी दिन ऑर्डर पहुंच जाएगा।
कंपनी के प्रेस रिलीज के मुताबिक, हर पांच में से एक ग्राहक वीकेंड पर फॉरेक्स ढूंढ़ता है और अक्सर यात्रा से ठीक पहले बुकिंग करता है। पहले वीकेंड डिलीवरी न होने और अग्रिम भुगतान की वजह से कई ऑर्डर पूरे नहीं हो पाते थे। नई सेवाएं इस कमी को पूरी तरह खत्म कर देंगी।
BIGFOREXSALE: कैशबैक का मौका
BookMyForex ने सीजनल BIGFOREXSALE भी लॉन्च किया है जिसमें ग्राहक फॉरेक्स कार्ड और करेंसी नोट्स पर 2% तक कैशबैक ( ₹7,500 तक) पा सकते हैं। इसके लिए प्रोमो कोड BIGFXSALE का इस्तेमाल करना होगा।
फॉरेक्स कार्ड क्या होता है?
फॉरेक्स कार्ड, जिसे ट्रैवल कार्ड भी कहते हैं, विदेश यात्रा में सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका है। यह Visa/MasterCard से संचालित प्रीपेड कार्ड होता है। इसमें एक या अधिक विदेशी करेंसी लोड करने की सुविधा होती है। इसे आप विदेश में स्टोर्स, रेस्टोरेंट्स, होटल्स, ATM और ई-कॉमर्स साइट्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप करेंसी को लॉक्ड एक्सचेंज रेट पर लोड करते हैं, जिससे रेट में उतार-चढ़ाव का नुकसान नहीं होता।
कहां उपयोग कर सकते हैं फॉरेक्स कार्ड?
जैसे इंटरनेशनल डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल होता है, वैसे ही आप फॉरेक्स कार्ड को भी हर जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट्स, स्टोर पेमेंट्स, होटलों में बिल चुकाने या ATM से स्थानीय करेंसी निकालने तक।