
Investment Tips: आमतौर पर कम उम्र में ही निवेश की रणनीति अपनाने के लिए सलाह दी जाती है। लेकिन आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं जो 25-30 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच सकते हैं। उनके पास मौका नहीं रहता है कि अभी से ही रिटायरमेंट के लिए फंड एकत्र करना शुरू कर दें। आजकल युवा अब रिटायरमेंट के बाद की नियमित इनकम को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं। पेंशन के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ रही है। आप 30, 40 और 50 की उम्र में सही इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी फॉलो करके आप करोडो़ं का फंड एकत्र कर सकते हैं।
अगर आप 30 की उम्र में प्लानिंग शुरू करते हैं, तो आपको कंपाउंड इंटरेस्ट का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। वहीं 40 की उम्र में बैलेंस्ड इन्वेस्टमेंट करना जरूरी होता है, साथ ही 50 की उम्र में रिस्क को कम करके सुरक्षित रिटर्न वाले ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। आइये जानते हैं 30, 40 और 50 साल की उम्र में कैसे बनाएं करोड़ों का फंड।
30 की उम्र बचत शुरू करने का सबसे अच्छा समय होता है। इस उम्र में आपके पास सबसे बड़ी ताकत समय है। अगर आप हर महीने थोड़ा थोड़ा पैसा लगाते हैं तो सालों तक कंपाउंडिंग के जरिए वह रकम बहुत बड़ी बन सकती है। जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करेंगे, आगे चलकर उतनी ही कम टेंशन होगी। बाकी जिंदगी में आपको ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 30 साल की उम्र में आप इक्विटी म्यूचुअल फंड और SIP के जरिए निवेश कर फंड बना सकते हैं। SIP में औसतन 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है। इंश्योरेंस प्लान भी ले सकते हैं। इसके अलावा NPS में भी खाता खोलकर निवेश कर सकते हैं।
40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और हेल्थ को लेकर भी चिंताएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद करोड़ों का फंड होना जरूरी है। इस उम्र में आप SIP के जरिए अधिक से अधिक निवेश करें। इसके अलावा NPS और EPF का भी फायदा उठा सकते हैं।
अगर आप 60 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं तो करोड़ों का फंड बनाने की बड़ी चुनौती सामने आ जाती है। इस उम्र के निवेश में जोखिम क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में स्थिर रिटर्न देने वाले इन्वेस्टमेंट ऑप्शन को चुनाव करें। अपने इक्विटी निवेश का एक हिस्सा धीरे-धीरे "सुरक्षित" डेट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाना शुरू करें। लेकिन इक्विटी से पूरी तरह बाहर न निकलें। मुद्रास्फीति से बचाव के लिए आपको अपने पोर्टफोलियो में कुछ बढ़ोतरी करें। आप NPS, PPF और FD पर फोकस बढ़ाएं। इससे आप 60 साल के मोटा फंड बना सकते हैं।