iPhone 18 Pro India Price: कीमत सेम, आईफोन अपग्रेड! iPhone 18 के साथ Apple देगा सरप्राइज, जानिए प्राइस

iPhone 18 Pro Leaked: एप्पल सितंबर में iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च करने जा रहा है। कीमत iPhone 17 Pro सीरीज जैसी रहने की उम्मीद है, जिससे भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट मजबूत होगा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Feb 2026, 08:57 PM IST
आईफोन 18 की कीमत लीक
आईफोन 18 की कीमत लीक

iPhone 18 Pro India Price: अगर आप iPhone के दीवाने हैं, तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी वाली है। Apple सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने वाली है। इस बार चर्चा ये भी है कि कंपनी फोल्डेबल iPhone भी ला सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,कंपनी ग्राहकों पर बोझ नहीं डालेगी यानी मतलब, कंपनी नए फोन की कीमत भी iPhone 17 Pro सीरीज जितनी रख सकती है।

Haitong International Tech Research के Jeff Pu की लेटेस्ट रिपोर्ट (MacRumors के जरिए) के अनुसार Apple सप्लाई चेन में कॉस्ट मैनेजमेंट पर फोकस कर रहा है। इसका मतलब है कि iPhone 18 Pro की बेस प्राइस iPhone 17 Pro सीरीज जैसी ही रहेगी। अमेरिका में iPhone 17 Pro $1,099 (करीब 92,000) और Pro Max $1,199 (करीब 1 लाख) से शुरू होता है, जबकि भारत में ये 1,34,900 और 1,49,900 हैं। अगर Apple की रणनीति सफल रही तो iPhone 18 Pro की कीमत भारत में भी यही रहेगी। TF International के Ming‑Chi Kuo ने भी पहले कहा था कि 2026 लाइनअप में प्राइस स्टेबल रहेगा।

iPhone 18 Pro Features

  • टेलीफोटो एक्सटेंडर लेंस से एडवांस्ड जूमिंग का फीचर भी मिल सकता है।
  • A20 Pro चिप (2nm प्रोसेस) भी मिल सकता है।
  • Pro Max में 5,000–5,200mAh बैटरी लाइफ बूस्ट मिल सकता है।
  • एप्पल नाइट फोटोग्राफी में बड़े सुधार करने जा रही है। इससे रात में और भी हाई क्वालिटी की फोटो क्लिक होगी।
  • आईफोन 18 में LTPO डिस्प्ले और अंडर‑डिस्प्ले Face ID की संभावना बढ़ गई है।
  • फोल्डेबल iPhone की चर्चा अगर सच हो गई, तो ये एक गेम चेंजर फैसला होगा।

भारतीय मार्केट पर असर

Apple की ये स्ट्रैटेजी भारत में प्रीमियम सेगमेंट को मजबूत करेगी। कीमत स्थिर रहने से Samsung और Google जैसे कॉम्पिटिटर्स को कड़ी टक्कर मिलेगी। सितंबर में अब आईफोन केलॉन्च का इंतजार अब और रोमांचक हो गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है। अगर कीमतें नहीं बढ़ती हैं, तो आईफोन अपग्रेड करने वालों के लिए ये एक शानदार मौका होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीiPhone 18 Pro India Price: कीमत सेम, आईफोन अपग्रेड! iPhone 18 के साथ Apple देगा सरप्राइज, जानिए प्राइस
More
बिजनेस न्यूज़मनीiPhone 18 Pro India Price: कीमत सेम, आईफोन अपग्रेड! iPhone 18 के साथ Apple देगा सरप्राइज, जानिए प्राइस