Bima Sugam Website: भारत की बीमा नियामक संस्था इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने बीमा सुगम पोर्टल लॉन्च कर दी है। इसे देश में इंश्योरेंस सेक्टर के लिए पहली डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) बनाने की दिशा में शुरुआती कदम माना जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म को लाइफ इंश्योरेंस, जनरल और हेल इंश्योरेंस की सभी जरूरतों के लिए बनाया गया है। इसे भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के चेयरमैन अजय सेठ ने हैदराबाद में लॉन्च किया है।
दरअसल, सरकार का विजन है कि 2047 तक देश में हर नागरिक के पास इंश्योरेंस कवरेज हो। इस मिशन को ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल बाय 2047’ और ‘विकसित भारत 2047’ से जोड़ा गया है। वेबसाइट लॉन्चिंग के मौके पर इंडस्ट्री के सीईओ, आईआरडीएआई अफसर और बीमा सुगम की लीडरशिप टीम मौजूद रही।
अजय सेठ ने 'बीमा सुगम' को भारत के डिजिटल बीमा इंफ्रास्ट्रक्चर का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा यह प्लेटफॉर्म पॉलिसी होल्डर्स को सशक्त बनाने के साथ ही पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाएगा।
जानिए क्या है बीमा सुगम पोर्टल
बता दें कि बीमा सुगम पोर्टल एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां ग्राहक सभी कंपनियों के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की तुलना करके अपनी जरूरत के हिसाब से उसे खरीद सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस की पॉलिसियां अलग-अलग कंपनियों से देख सकेंगे और खरीद सकेंगे। इसका मकसद है पूरे इंश्योरेंस जर्नी को आसान और पेपरलेस बनाना है। यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम की तुलना करने का भी मौका मिलेगा।
प्लेटफॉर्मे जरिए क्लेम सेटलमेंट और रिन्यूअल तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। सिर्फ पॉलिसी नंबर डालकर ग्राहक अपना इंश्योरेंस मैनेज कर पाएंगे। इससे क्लेम से जुड़ी झंझट और समय की बर्बादी खत्म होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। प्लेटफॉर्म से यूजर् के साथ ही बीमा कंपनियों और एजेंटों को एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन मिलेगा।
2047 तक विकसि भारत बनाने में मिलेगी मदद
BSIF के एमडी और सीईओ प्रसून सिकदर ने हा कि यह प्लेटफॉर्म इंडस्ट्री और कस्टमर के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल इंटरफेस होगा। इसे कई चरणों में लागू किया जाएगा। इंश्योरेंस कंपनियों और पार्टनर के इंटीग्रेशन के बाद बाजार सुविधाएं और लेनदेन शुरू हो जाएंगे।
अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि इंश्योरेंस सुगम की योजना में सुरक्षा, नियमों का पालन और स्केलेबिलिटी पर फोकस किया जाएगा। यह बढ़ते यूजर्स की संख्या और बड़े पैमाने पर लेनदेन को संभालने के लिए तैयार होगा। यह प्लेटफॉर्म देश में इंश्योरेंस को सभी तक पहुंचाने में मदद करेगा और साल 2047 तक देश को विकसित बनाने के लक्ष्य में मदद मिलेगी।