Bank Holiday Today, 3 April 2026: अप्रैल महीने ने अपनी शुरुआत के साथ ही बैंकिंग कामकाज को लेकर बड़ी अपडेट लेकर आया है। अगर आप अपने बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम को निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, ईस्टर से पहले आने वाले गुड फ्राइडे और कई क्षेत्रीय त्योहारों के कारण देश के ज्यादातर शहरों में आज, 3 अप्रैल 2026 को बैंक बंद हैं। गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लिए एक पवित्र दिन है, जिसे वे लोग बड़े धूम-धाम से हर साल मनाते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिससे सामान्य बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हो सकता है।
देश के 28 शहरों में आज बंद रहेंगे बैंक
3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के मौके पर देश के कुल 28 बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों की लिस्ट में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, नागपुर, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा का नाम शामिल है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इन 28 शहरों के अलावा बाकी के हिस्सों में बैंक सामान्य दिनों की तरह ही काम करेंगे। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर की स्थिति देखकर ही घर से बाहर निकलें।
अप्रैल 2026 में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
बता दें कि अप्रैल महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ है। गुड फ्राइडे की इस छुट्टी के अलावा भी बैंकों में अवकाश की एक लंबी फेहरिस्त है। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवारों को मिलाकर बैंक कुल 12 दिनों तक बंद रहेंगे। आज 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी के बाद अगली छुट्टी 5 अप्रैल, रविवार को है। इसके बाद 11 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 12 अप्रैल को रविवार, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/तमिल नववर्ष/बैसाखी/बोहाग बिहू, 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस/विशु, 16 अप्रैल को बंगाली नववर्ष, 19 अप्रैल को रविवार, 20 अप्रैल को बसव जयंती/अक्षय तृतीया, 21 अप्रैल को गरिया पूजा, 25 अप्रैल को चौथा शनिवार और 26 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी बैंकिंग काम के लिए बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।