500 Rupees Note Ban: क्या मार्च 2026 के बाद ATM से नहीं निकलेंगे 500 रुपये के नोट? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

500 Rupees Note: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, RBI मार्च 2026 से 500 रुपये के नोट बंद करने जा रही है। हालांकि PIB ने इसे फर्जी बताया है और कहा कि 500 के नोट पूरी तरह से वैध हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड3 Jan 2026, 03:25 PM IST
500 रुपये का नोट बंद होने का दावा वायरल
500 रुपये का नोट बंद होने का दावा वायरल

500 Rupees Note: नए साल 2026 की शुरुआत में ही सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे वायरल होने लगे हैं। उनमें से एक है कि RBI मार्च 2026 से 500 के नोट बंद करने वाली है। पैसों को लेकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा काफी वायरल हो रहा है। इस दावे ने लोगों के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बना दिया है। हालांकि अब इस दावे पर सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्या सच में मार्च 2026 से 500 के नोट बंद होने वाले हैं।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में दावा किया जा रहा है कि मार्च 2026 से 500 के नोट चलन में बंद हो जाएंगे। इतना ही नहीं एटीएम से भी 500 के नोट नहीं निकलेंगे।

यह भी पढ़ें | बिना इनकम प्रूफ के चाहिए क्रेडिट कार्ड? सिर्फ भारत में काम करते हैं ये 5 हैक्स

जानिए क्या है सच?

500 रुपये के नोट को लेकर किए जा रहे इस दावे का PIB ने फैक्ट चेक किया है। PIB की फैक्ट चेक टीम ने साफ शब्दों में कहा कि 500 रुपये के नोटों को लेकर फैलाए जा रहे सभी दावे फर्जी और भ्रामक हैं। उनकी टीम की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि अभी तक RBI ने 500 के नोट को लेकर ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें | मुनाफा बुक कर बाहर निकलें... 60% गिरेंगे चांदी के दाम, एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

500 के नोट पूरी तरह से वैध हैं और इनका इस्तेमाल आगे भी होता रहेगा। PIB ने लोगों से एक खास अपील भी की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले सारे दावे सच नहीं होते हैं। इसलिए हर दावे पर भरोसा न करें।

बता दें कि पिछले साल अगस्त में भी एक ऐसा ही व्हाट्सएप मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक एटीएम के जरिए 500 रुपये के नोट जारी करना बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि उस समय भी इस दावे का फैक्ट चेक किया गया था और वो दावा फर्जी निकला था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनी500 Rupees Note Ban: क्या मार्च 2026 के बाद ATM से नहीं निकलेंगे 500 रुपये के नोट? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
More
बिजनेस न्यूज़मनी500 Rupees Note Ban: क्या मार्च 2026 के बाद ATM से नहीं निकलेंगे 500 रुपये के नोट? जानिए वायरल दावे की सच्चाई