Fake Donation Tax Update: ITR में दिखाया है फर्जी दान? आपको भी आएगा आयकर विभाग का अलर्ट मैसेज, जानिए क्या करना है अब

Fake Donation Tax Deduction: अगर आपने भी टैक्स बचाने के लिए फर्जी दान दिखाया है, तो आपकी चोरी पकड़ी जाने वाली है। इनकम टैक्स विभाग संदिग्ध क्लेम वालों को एक खास मैसेज भेज रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वो मैसेज…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड13 Dec 2025, 08:57 PM IST
आयकर विभाग भेज रहा है करदाताओं को मैसेज
आयकर विभाग भेज रहा है करदाताओं को मैसेज

CBDT Nudge Campaign Alert: टैक्स बचाने के चक्कर में अगर आपने फर्जी दान दिखाया है,तो अब समझ लीजिए। आयकर विभाग की नजरें बाज से भी तेज हैं। दरअसल आयकर विभाग ने हाल ही में ऐसे कई बिचौलियों पर कार्रवाई की है,जो कमीशन लेकर लोगों के रिटर्न में गलत डिडक्शन और छूट दिखा रहे थे।

इन बिचौलियों ने देशभर में नेटवर्क बना रखा था और कई मामलों में दान के नाम पर राजनीतिक पार्टियों या चैरिटेबल संस्थाओं को किए गए भुगतान दिखाए गए,जो जांच में संदिग्ध मिले हैं। जांच एजेंसियों को पता चला कि जिन Registered Unrecognised Political Parties (RUPPs) और कुछ ट्रस्टों को दान दिखाया गया, वे या तो रिटर्न ही नहीं भरते, जमीन पर सक्रिय नहीं हैं या सिर्फ कागजों पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें | FD से Loan तक, SBI ने बदली ब्याज दरें, यहां देखें पूरी लिस्ट

इन फाइलों पर है इनकम टैक्स विभाग की नजर

अब CBDT ने डेटा‑ड्रिवन अप्रोच अपनाकर ऐसे संदिग्ध रिटर्न पहले ही पकड़ने की रणनीति बनाई है। इसके तहत उन टैक्सपेयर्स पर खास नजर है, जिन्होंने आयकर कानून की धारा 80GGC या 80G के तहत भारी डिडक्शन क्लेम किए हैं, लेकिन दान देने वाली संस्था या ट्रांजैक्शन को लेकर स्पष्ट जानकारी और पर्याप्त दस्तावेज नहीं दिए हैं।

बता दें कि CBDT ने ‘NUDGE’ कैंपेन शुरू किया है, जिसे करदाताओं के लिए एक तरह का फ्रेंडली अलर्ट बताया जा रहा है। विभाग 12 दिसंबर 2025 से ऐसे टैक्सपेयर्स को SMS और ई‑मेल भेज रहा है,जिनके रिटर्न में संदिग्ध डिडक्शन दिख रहे हैं। इन संदेशों के जरिए लोगों को मौका दिया जा रहा है कि वे अपने रिटर्न दुबारा देखें,जरूरत हो तो सुधार करें या Updated Return फाइल कर दें, ताकि आगे चलकर नोटिस या पेनाल्टी की स्थिति न बने।

यह भी पढ़ें | क्या नए लेबर कोड्स के आने से घट जाएगी आपकी इन-हैंड सैलरी? सरकार ने दिया जवाब

मांगी जा सकती है ये जानकारी

दरअसल डिपार्टमेंट के डेटा एनालिटिक्स टूल्स ऐसे पैटर्न पकड़ रहे हैं,जहां किसी खास तरह की संस्था को बड़े पैमाने पर दान दिखाकर टैक्स बचाने की कोशिश की गई है। ऐसे मामलों में विभाग टैक्सपेयर्स से सबूत और अतिरिक्त जानकारी मांग सकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि डिडक्शन वाकई असली दान पर आधारित है। अधिकारियों के मुताबिक, बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स ने मौजूदा असेसमेंट ईयर 2025‑26 के लिए रिटर्न फाइल कर दिए हैं और इन्हीं में से संदिग्ध केस चिन्हित किए जा रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीFake Donation Tax Update: ITR में दिखाया है फर्जी दान? आपको भी आएगा आयकर विभाग का अलर्ट मैसेज, जानिए क्या करना है अब
More
बिजनेस न्यूज़मनीFake Donation Tax Update: ITR में दिखाया है फर्जी दान? आपको भी आएगा आयकर विभाग का अलर्ट मैसेज, जानिए क्या करना है अब