ITR Filing 2025: कौन सी तारीख आपके लिए है आखिरी? सैलरी, कारोबारी और प्रोफेशनल्स जानें अपनी ITR भरने की डेडलाइन

ITR Filing 2025: आयकर रिटर्न फाइलिंग के लिए डेडलाइन अब 15 सितंबर कर दी गई है, लेकिन ये सभी के लिए नहीं है। आइए जानते हैं कि किस वर्ग को कब तक अपनी टैक्स रिटर्न फाइल करनी है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड24 Jul 2025, 05:43 PM IST
आयकर रिटर्न फाइलिंग की डेडलाइन
आयकर रिटर्न फाइलिंग की डेडलाइन(Mint)

Income Tax Return Filing: हर साल जब टैक्स रिटर्न फाइल करने का वक्त आता है, तो कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि मुझे कब तक रिटर्न फाइल करना है? चलिए इस बार 2025 के लिए आईटीआर फाइलिंग की डेडलाइन को आसान भाषा में समझते हैं, ताकि आप सही टाइम पर टैक्स रिटर्न जमा कर सकें, और किसी तरह की परेशानी से बच सकें।

आयकर विभाग ने टैक्स भरने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है, लेकिन इसमें एक छोटा सा ट्विस्ट है। 15 सितंबर हर किसी की डेडलाइन नहीं है। चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि किस वर्ग को कब तक अपनी आयकर रिटर्न फाइल करनी है।

  • अगर आपका कारोबार छोटा है या आप केवल सैलरी पर निर्भर हैं, और आपका अकाउंट ऑडिट के दायरे में नहीं आता है, तो आपकी आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है। इसका मतलब यह है कि आपको इस तारीख तक अपना ITR जमा कर देना होगा।
    उदाहरण: सैलरीधारी कर्मचारी, छोटे व्यवसायी, या वह लोग जिनका कारोबार इतना छोटा है कि उनका ऑडिट जरूरी नहीं होता।
  • कुछ कंपनियों, प्रोप्राइटरशिप (एकल स्वामित्व) फर्मों और पार्टनरशिप फर्म के एक्टिव पार्टनर्स का अकाउंट ऑडिट होता है। मतलब उनका व्यवसाय इतना बड़ा होता है कि सरकार उन्हें ऑडिट करना जरूरी मानती है।ऐसे लोगों को अपनी टैक्स रिटर्न 31 अक्टूबर 2025 तक फाइल करनी होगी। इससे पहले, यानी 30 सितंबर 2025 तक, उन्हें अपनी ऑडिट रिपोर्ट भी इनकम टैक्स विभाग को जमा करनी होती है।
  • कुछ टैक्सपेयर्स, जो इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करते हैं या कुछ विशेष घरेलू ट्रांजेक्शन करते हैं, उन्हें सेक्शन 92E के तहत एक खास रिपोर्ट भी देनी होती है। इन लोगों को अपनी टैक्स रिटर्न 30 नवंबर 2025 तक फाइल करनी होती है। उनकी ऑडिट रिपोर्ट भी 31 अक्टूबर 2025 तक जमा करनी होगी।

टेलब से समझिए

 

वर्ग / टैक्सपेयर का प्रकारITR फाइलिंग की अंतिम तारीखऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख
सैलरीधारी, छोटे व्यवसायी (बिना ऑडिट)15 सितंबर 2025लागू नहीं
ऑडिट वाले व्यवसाय (कंपनी, प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप)31 अक्टूबर 202530 सितंबर 2025
सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट देने वाले टैक्सपेयर30 नवंबर 202531 अक्टूबर 2025

कैसे फाइल करें ITR?

  • आयकर विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपने प्रमाण-पत्र (जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड) से लॉगिन करें।
  • अपनी सैलरी, बिजनेस, या अन्य आय का सही विवरण भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें, जैसे बैंक स्टेटमेंट, फॉर्म 16, और अन्य जरूरी कागजात।
  • ट्रांजैक्शन डिटेल्स और टैक्स भुगतान का रिकॉर्ड सही भरें।
  • सब कुछ सही होने के बाद सबमिट बटन दबाएं और रसीद सुरक्षित रखें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीITR Filing 2025: कौन सी तारीख आपके लिए है आखिरी? सैलरी, कारोबारी और प्रोफेशनल्स जानें अपनी ITR भरने की डेडलाइन
More
बिजनेस न्यूज़मनीITR Filing 2025: कौन सी तारीख आपके लिए है आखिरी? सैलरी, कारोबारी और प्रोफेशनल्स जानें अपनी ITR भरने की डेडलाइन