ITR Refund Status Check: साल 2025 भी बीत गया है, लेकिन अभी तक काफी लोगों को आयकर विभाग ने रिफंड नहीं दिया है। रिफंड के अटकने से लोग काफी परेशान हैं और मायूस भी हो गए हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो आपके आईटीआर रिफंड पर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट आया है। आयकर विभाग ने बताया दिया है कि आखिर कब तक सभी का रिफंड जारी हो जाएगा।
कब जारी होगा रिफंड?
लाखों लोगों के फंसे रिफंड पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने तक सभी के रिफंड उनके बैंक अकाउंट में आ जाएंगे। हालांकि इसमें एक पेंच भी है। अगर आपका बैंक अकाउंट डिलेट गलत है, तो आपको रिफंड नहीं मिल पाएगा। इसलिए आज ही इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर आप अपने रिफंड का स्टेट चेक कर लें और एक बार अपनी सारी डिटेल भी देख लें। कहीं आपने डिटेल देते हुए कोई गलती तो नहीं कर दी।
बता दें कि आयकर विभाग ने अभी भी रिफंड के मामलों को ऑडिट कर रहा है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग को बड़ी संख्या में रिफंड में हेराफेरी मिली है। काफी लोगों ने रिटर्न भरते वक्त दिखाया है कि उन्होंने राजनीतिक दलों को चंदा दिया है, लेकिन जब जांच की गई, तो पता चला कि राजनीतिक दलों के बैंक अकाउंट में पैसे पहुंचे ही नहीं है।