अभी तक आपका भी नहीं आया ITR Refund? पैन नंबर से 2 मिनट में चेक करें स्टेटस

ITR Refund Delay 2025: लाखों टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स रिफंड को लेकर परेशान हैं। महीनों हो गए लेकिन अब तक उनका रिफंड नहीं आया है। आइए जानते हैं आप सिर्फ 2 मिनट में कैसे रिफंड स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड25 Nov 2025, 02:12 PM IST
ITR Refund
ITR Refund

How to Check Income Tax Refund Status: इस बार इनकम टैक्स रिफंड आने में हर साल से ज्यादा समय लग रहा है। लाखों टैक्सपेयर्स रिफंड को लेकर परेशान हैं। आयकर विभाग के मुताबिक, छोटी-मोटी गलतियों की वजह से करदाताओं का टैक्स रिफंड का पूरा प्रोसेस रुक जाता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको बार-बार CA या बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। आप घर बैठे 2 तरीकों से अपना आईटीआर रिफंड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

ई-फाइलिंग वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें रिफंड स्टेटस

सबसे पहले https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।

अपना पैन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

लॉगिन होते ही होम पेज पर ऊपर की तरफ लिखे e-File पर क्लिक करें।

इसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न में जाकर View Filed Returns चुनें।

यहां आपको असेसमेंट ईयर के हिसाब से फाइल की गई रिटर्न की सारी लिस्ट दिखेगी। जिस साल का रिफंड चाहिए, उसके सामने ही स्टेटस लिखा मिलेगा।

प्रोसेस हो रहा है, रिफंड जारी हो गया या कोई गड़बड़ी है दिख जाएगा।

पैन कार्ड के जरिए ऐसे चेक करें रिफंड स्टेटस

वहीं, आप https://tin.tin.nsdl.com/oltas/refund-status-pan.html लिंक पर जाएं

अपना पैन नंबर और जिस असेसमेंट ईयर का रिफंड चाहिए वो चुनें।

‘Proceed’ दबाते ही स्क्रीन पर पूरा स्टेटस आ जाएगा।

यह भी पढ़ें | RIL Share Price: 52 वीक हाई पर पहुंचे रिलायंस के शेयर, 6 महीने में 8% का उछाल

क्यों ITR Refund आने में हो रही देरी?

1. अगर आपका बैंक अकाउंट प्री-वैलिडेट नहीं हुआ है, तो रिफंड अटक सकता है।

2. अगर आपका पैन और बैंक अकाउंट में नाम समान नहीं है, तभी रिफंड में देरी हो सकती है।

3. इसके अलावा, अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त गलत IFSC कोड डाला दिया है,तभी रिफंड प्रोसेस रुक सकता है।

4. वहीं, आईटीआर फाइल करते वक्त बंद अकाउंट नंबर डाल दिया है, तभी रिफंड नहीं मिलेगा।

5. इसके साथ ही पैन और आधार लिंक नहीं है, तभी रिफंड प्रोसेसिंग शुरू नहीं होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीअभी तक आपका भी नहीं आया ITR Refund? पैन नंबर से 2 मिनट में चेक करें स्टेटस
More
बिजनेस न्यूज़मनीअभी तक आपका भी नहीं आया ITR Refund? पैन नंबर से 2 मिनट में चेक करें स्टेटस