ITR Refund Update: अटका हुआ है रिफंड? मायूस न हों, लेट रिफंड में भी मिलेगा आपको फायदा, आयकर विभाग दे रहा ज्यादा पैसे

ITR Refund Pending: आयकर विभाग ने दिसंबर में सभी करदाताओं का रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते कुछ दिनों में कई लोगों को उनके अटके हुए रिफंड मिले हैं, जो उम्मीद से ज्यादा हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड10 Dec 2025, 07:46 AM IST
लेट रिफंड में भी आपका फायदा
लेट रिफंड में भी आपका फायदा

ITR Refund Update: साल खत्म होने को है, लेकिन क्या अभी तक आपका इनकम टैक्स रिफंड नहीं आया है? अगर हां, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग ने बचे हुए लोगों का रिफंड देना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों में हजारों लोगों को लोगों को उनका अटका हुआ रिफंड मिल गया है। CBDT प्रमुख रवि अग्रवाल ने नवंबर में ही बता दिया था कि दिसंबर तक सभी के रिफंड बैंक अकाउंट में पहुंच जाएंगे।

करदाताओं को मिल रहा ज्यादा रिफंड

अगर आपका भी रिफंड अभी तक नहीं आया है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। सभी करदाताओं को इसी महीने रिफंड मिल जाएगा। इसके साथ ही आयकर विभाग आपके रिफंड पर ब्याज लगाकर दे रही है। ऐसे में अगर आपको दिसंबर में आईटीआर रिफंड मिलता है, तो वो आपकी उम्मीद से ज्यादा ही मिलेगा। बीते दो दिनों में जिन लोगों को भी रिफंड मिला है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा पैसा मिला है।

यह भी पढ़ें | सेबी ने लॉन्च किया PaRRVA, जानिए फायदे

आयकर विभाग क्यों दे रहा ज्यादा पैसे?

अगर आयकर विभाग आपका रिफंड जारी करने में देरी करता है, तो उसपर आपको ब्याज मिलता है। इसी वजह से दिसंबर में जिन भी करदाताओं को रिफंड मिल रहा है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। आयकर अधिनियम की धारा 244A के अनुसार रिफंड में देरी होती है, तो करदाता का रिफंड 6 फीसदी ब्याज के साथ आता है।

आईटीआर रिफंड के मिलने में देरी की 5 वजह

  • काफी बार फॉर्म और डेटा मिसमैच हो जाता है, जिसकी वजह से आयकर विभाग आपकी फाइल को आगे प्रोसेस नहीं करता है।
  • वहीं कुछ लोग ITR फाइल करते हुए जल्दबाजी में गलत बैंक अकाउंट नंबर डाल देते हैं। इस वजह से ही रिफंड अटक जाता है।
  • कुछ करदाताओं की फाइल में हाई-वैल्यू रिफंड क्लेम होता है, ऐसे में उसकी जांच में टाइम लगता है।
  • कुछ करदाताओं के पुराने टैक्स या एडजस्टमेंट के कारण रिफंड रोक दिया जाता है।
  • काफी बार कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से रिफंड मिलने में देरी हो जाती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीITR Refund Update: अटका हुआ है रिफंड? मायूस न हों, लेट रिफंड में भी मिलेगा आपको फायदा, आयकर विभाग दे रहा ज्यादा पैसे
More
बिजनेस न्यूज़मनीITR Refund Update: अटका हुआ है रिफंड? मायूस न हों, लेट रिफंड में भी मिलेगा आपको फायदा, आयकर विभाग दे रहा ज्यादा पैसे
OPEN IN APP