Jan Dhan account: 30 सितंबर तक करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट, जानिए क्यों

Jan Dhan account KYC: प्रधानमंत्री जन धन योजना के 10 साल पूरे हो चुके हैं। RBI के नियमों के अनुसार बैंक अकाउंट खुलने के 10 साल बाद केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट करना जरूरी होता है। ऐसे में सरकार ने 30 सितंबर तक जन धन योजना के तहत खोले गए अकाउंट की री-केवाईसी यानी फिर से केवाईसी कराने को कहा है।

Jitendra Singh
अपडेटेड20 Sep 2025, 01:36 PM IST
Jan Dhan account KYC: प्रधानमंत्री जनधन योजना को साल 2014 में शुरू किया गया था।
Jan Dhan account KYC: प्रधानमंत्री जनधन योजना को साल 2014 में शुरू किया गया था। (Livemint)

Jan Dhan account KYC: प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। इस योजना के तहत अब तक बैंकों ने 55.9 करोड़ लोगों के खाते खोले हैं। इसबीच जनधन अकाउंट होल्डर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जनधन अकाउंट में करीब 10 करोड़ खाते ऐसे हैं जो 10 साल पूरे कर रहे हैं। अब उन्हें री-केवाईसी (Re-KYC) यानी फिर से केवाईसी अपडेट कराना जरूरी है। बैंकिंग नियमों के मुताबिक 10 साल पुराने सभी खातों के लिए री-केवाईसी जरूरी है। इसके लिए 30 सितंबर आखिरी तारीख है।

सरकार देशभर में पंचायत लेवल पर 1 जुलाई 2025 से खास KYC अभियान यानी फाइनेंशियल इनक्लूजन सचुरेशन कैंपेन (Nationwide Financial Inclusion Saturation Campaign) चला रही है। इसके लिए जरिए अकाउंट होल्डर्स अपना री-केवाईसी करा सकते हैं। अगर केवाईसी नहीं कराते हैं तो बैंक आपका अकाउंट बंद कर सकता है। ऐसे में सरकारी सब्सिडी मिलने में आपको परेशानी हो सकती है।

जानिए री-केवाईसी क्या है और क्यों जरूरी है

री-केवाईसी एक आसान प्रोसेस है, जिसमें आप बैंक में अपनी पुरानी जानकारी जैसे नाम, पता और फोटो अपडेट करते हैं। यह धोखाधड़ी रोकने और बैंकिंग सर्विस सही तरह से जारी रखने में भी मदद करता है। जिन खातों को 2014-2015 में खोला गया था, उनके होल्डर्स को री-केवाईसी करानी होगी, क्योंकि इन खातों की KYC की वैलिडिटी 10 साल की है। अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए ये प्रोसेस जरूरी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक करीब 1 लाख ग्राम पंचायतों में कैंप लग चुके हैं, और लाखों लोगों ने अपडेट कर लिया है।

यह भी पढ़ें | सिर्फ 4% ब्याज पर किसानों को मिलता है 5 लाख का लोन, ऐसे उठाएं फायदा

क्या है प्रधानमंत्री जन धन योजना?

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) सरकार की एक विशेष योजना है, जिसका मकसद देश के हर नागरिक, खासकर गरीब और ग्रामीण इलाकों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है। इस योजना के तहत जीरो बैलेंस पर बैंक अकाउंट खोला जा सकता है, जिसमें सेविंग्स अकाउंट, पैसे भेजने की सुविधा, बीमा, पेंशन जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

यह भी पढ़ें | 35,000 रुपये का AC अब कितने में मिलेगा? यहां जानिए पूरी डिटेल

कहां और कैसे खुलता है ये खाता?

कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक की शाखा में या बैंक मित्र से जाकर खाता खुलवा सकता है। खाता खोलने के लिए कोई न्यूनतम राशि जमा नहीं करनी होती है। यानी आप जीरो बैलेंस पर भी खाता खुलवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | डायरेक्ट और रेगुलर म्यूचुअल फंड में जानिए क्या है अंतर

जन धन योजना के फायदे

1 - जमा राशि पर ब्याज मिलता है।

2 - 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर है।

3 - 30,000 का जीवन बीमा, सामान्य शर्तों पर देय है।

4 - खाता खोलने पर कोई न्यूनतम बैलेंस जरूरी नहीं पड़ती।

5 - सरकार की सभी योजनाओं के पैसे सीधे खाते में ट्रांसफर होते हैं।

6 - देशभर में पैसा भेजने की सुविधा मिलती है।

7 - 6 महीने तक खाता चलाने पर 5,000 तक का ओवरड्राफ्ट की सुविधा है।

8 - पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीJan Dhan account: 30 सितंबर तक करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट, जानिए क्यों
More
बिजनेस न्यूज़मनीJan Dhan account: 30 सितंबर तक करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट, जानिए क्यों