Jan-Dhan: 55 करोड़ से ज्यादा जन धन अकाउंट खुले, सरकार ने संसद में किया खुलासा

Jan Dhan Yojana: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत गरीबों के बैंक खातों की संख्या 55 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जिनमें से अधिकतर ऐसे लोगों के हैं, जो कभी बैंक के दरवाजे तक भी नहीं गए।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
पब्लिश्ड5 Aug 2025, 11:20 AM IST
Jan Dhan Yojana: जन धन योजना में 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है।
Jan Dhan Yojana: जन धन योजना में 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है।(HT)

Jan Dhan Yojana: प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। इस योजना के तहत अब तक बैंकों ने 55.9 करोड़ लोगों के खाते खोले हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि सरकार वित्तीय समावेशन को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि बुनियादी बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच से औपचारिक वित्तीय प्रणाली में सार्थक भागीदारी हो, जिसमें लोन तक पहुंच भी शामिल है।

वित्त राज्य मंत्री ने कहा है कि अगस्त 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत की गई थी। इसका मकसद बैंकिंग सुविधा से बाहर रहे लोगों को बैंकिंग सुविधा मुहैया करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चौधरी ने कहा कि इससे बुनियादी बचत बैंक जमा खाते खोलने की सुविधा मिली है। इसके साथ ही रुपे डेबिट कार्ड और ओवरड्राफ्ट जैसी अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गईं हैं।

55.90 करोड़ से अधिक खाते खोले गए

वित्त राज्य मंत्री ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि अब तक पीएमजेडीवाई के तहत 55.90 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। देश भर के बैंक वित्तीय समावेशन (एफआई) योजनाओं को बेहतर बनाने और लाभार्थियों के बैंक खातों में पुनः केवाईसी करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है। तीन महीने का यह अभियान 1 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह अभियान 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। सरकार की ओर से सदन में बताया गया बैंक ग्राम पंचायत (जीपी) स्तर पर शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। इन शिविरों के जरिए मौजूदा प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) खातों और अन्य बैंक खातों के केवाईसी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | RBI की मौद्रिक नीति बैठक शुरू, ब्याज दरों में कटौती के आसार

क्या है प्रधानमंत्री जन धन योजना?

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) सरकार की एक विशेष योजना है, जिसका मकसद देश के हर नागरिक, खासकर गरीब और ग्रामीण इलाकों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है। इस योजना के तहत जीरो बैलेंस पर बैंक अकाउंट खोला जा सकता है, जिसमें सेविंग्स अकाउंट, पैसे भेजने की सुविधा, बीमा, पेंशन जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

कहां और कैसे खुलता है ये खाता?

कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक की शाखा में या बैंक मित्र से जाकर खाता खुलवा सकता है. खाता खोलने के लिए कोई न्यूनतम राशि जमा नहीं करनी होती है। यानी आप जीरो बैलेंस पर भी खाता खुलवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | किसे मिलेगा पैसा? खाताधारक के बाद नॉमिनी भी चल बसे, जानिए क्या है बैंक का नियम

जन धन योजना के फायदे

1 - जमा राशि पर ब्याज मिलता है।

2 - 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर है।

3 - 30,000 का जीवन बीमा, सामान्य शर्तों पर देय है।

4 - खाता खोलने पर कोई न्यूनतम बैलेंस जरूरी नहीं पड़ती।

5 - सरकार की सभी योजनाओं के पैसे सीधे खाते में ट्रांसफर होते हैं।

6 - देशभर में पैसा भेजने की सुविधा मिलती है।

7 - 6 महीने तक खाता चलाने पर 5,000 तक का ओवरड्राफ्ट की सुविधा है।

8 - पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीJan-Dhan: 55 करोड़ से ज्यादा जन धन अकाउंट खुले, सरकार ने संसद में किया खुलासा
More
बिजनेस न्यूज़मनीJan-Dhan: 55 करोड़ से ज्यादा जन धन अकाउंट खुले, सरकार ने संसद में किया खुलासा