जितेंद्र और तुषार कपूर ने की मेगा रियल एस्टेट डील, 11 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग 559 करोड़ रुपये में बेची

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर और उनके पिता, दिग्गज स्टार जितेंद्र कपूर ने मुंबई के चांदीवली इलाके में एक बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी का सौदा किया है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक फर्म 'स्क्वायर यार्ड्स' के अनुसार, ये प्रॉपर्टी 559.25 करोड़ में बिकी है।

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Jan 2026, 09:46 PM IST
एक्टर जितेंद्र की नेट वर्थ 1500 से 1600 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एक्टर जितेंद्र की नेट वर्थ 1500 से 1600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। (Hindustan)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर ने मुंबई में अपनी एक कमर्शियल (व्यावसायिक) प्रॉपर्टी की बिक्री की है। यह प्रॉपर्टी मुंबई के चांदीवली इलाके में है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक फर्म 'स्क्वायर यार्ड्स' के अनुसार, तुषार कपूर की कंपनी 'तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड' और जितेंद्र की कंपनी 'पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड' ने मिलकर इस संपत्ति को 559.25 करोड़ में बेचा है। इस प्रॉपर्टी को खरीदने वाला जापान का NTT ग्रुप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर जितेंद्र की नेट वर्थ 1500 से 1600 करोड़ के बीच है। उनके बेटे तुषार एक्टर हैं और बेटी एकता कपूर टीवी की फेमस प्रोड्यूसर हैं। तुषार की नेट वर्थ 90 से 100 करोड़ बताई जाती है। एकता भी 115 करोड़ की नेट वर्थ की मालकिन हैं।

9 जनवरी को हुई रजिस्ट्री

रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स की ओर से जारी किए गए रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट के अनुसार, एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने बालाजी आईटी पार्क में 30,195 वर्ग मीटर से अधिक जगह 559.24 करोड़ रुपये में तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है। तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व तुषार कपूर और जितेंद्र के पास है। रजिस्टेरशन 9 जनवरी 2026 को हुआ है।

यह भी पढ़ें | घर खरीदने के बाद रजिस्ट्री की तरह जरूरी है यह डॉक्यूमेंट, जानिए क्यों

इसे मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में इस साल के सबसे बड़े कमर्शियल सौदों में से एक माना जा रहा है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ये कंपनी बालाजी आईटी पार्क, चांदिवली में DC-10 बिल्डिंग में है। ये कमर्शियल जगह लगभग 30,195 स्क्वायर मीटर, यानी लगभग 3,25,016 स्क्वायर फीट के बिल्ट-अप एरिया में फैली हुई है।

मई में भी कपूर फेमिली ने बेची थी करोड़ों की जमीन

इससे पहले, मई 2025 में भी जितेंद्र कपूर और उनके परिवार ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपनी जमीन का एक बड़ा हिस्सा 855 करोड़ में NTT ग्लोबल डेटा सेंटर्स को बेचा था। माना जाता है कि यह पिछले साल (2025) मुंबई में दर्ज किए गए सबसे महंगे लैंड डील्स में से एक था। इस तरह जितेंद्र कपूर और तुषार कपूर की कंपनियों ने मिलकर बैक-टू-बैक दो बड़ी डील पूरी की है।

यह भी पढ़ें | मुंबई में घर खरीदारों की लगी लाइन, टूटा 12 साल का रिकॉर्ड

जितेंद्र का प्रोडक्शन हाउस

जितेंद्र, जो कभी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक थे, अब एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। वो बालाजी टेलीफिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स दोनों के चेयरमैन हैं। ये प्रोडक्शन हाउस कुल 422 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाता है। जितेंद्र जुहू में शानदार कृष्णा बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तुषार कपूर की बात करें तो वो एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीजितेंद्र और तुषार कपूर ने की मेगा रियल एस्टेट डील, 11 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग 559 करोड़ रुपये में बेची
More
बिजनेस न्यूज़मनीजितेंद्र और तुषार कपूर ने की मेगा रियल एस्टेट डील, 11 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग 559 करोड़ रुपये में बेची