Jeevan Praman Patra:घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, बैक की डोर स्टेप सुविधा का ऐसे उठाएं फायदा

Jeevan Praman Patra: सरकारी पेंशनर्स के लिए हर साल नवंबर का महीना बेहद खास होता है, क्योंकि इसी दौरान उन्हें जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना होता है। इसे घर बैठे भी जमा कर सकते हैं। सरकारी बैंकों की ओर से डोरस्टेप सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इससे आप आसानी से जमा कर सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड23 Oct 2025, 04:02 PM IST
Jeevan Praman Patra: जीवन प्रमाण पत्र एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, जिसके जरिए यह साबित होता है कि पेंशनर जीवित हैं।
Jeevan Praman Patra: जीवन प्रमाण पत्र एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, जिसके जरिए यह साबित होता है कि पेंशनर जीवित हैं। (Livemint)

Jeevan Praman Patra: अगर आप या आपके घर में कोई सीनियर सिटिजन पेंशन लेते हैं, तो ये खबर बहुत जरूरी है। कई सीनियर सिटिजन के लिए पेंशन ही उनकी पूरी लाइफ की फाइनेंशियल लाइफलाइन होती है। इसी से ही दवाइयां, किराने का सामान और रोजमर्रा के खर्च पूरे होते हैं। लेकिन कई बार छोटी-छोटी भूलों या जानकारी की कमी की वजह से पेंशन अचानक रुक जाती है। इसके लिए सबसे समय पर जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) जमा करना जरूरी है। अब आप घर बैठे भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने जीवन प्रमाण नाम की आधार-आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस शुरू की है, जिससे सीनियर सिटीजन घर बैठे ही अपना प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।

यह सर्विस न सिर्फ ऑनलाइन बल्कि डोरस्टेप बैंकिंग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के जरिए भी मुहैय़ा कराई जा रही है। लिहाजा अब पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक आपके घर आकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अब बुजुर्गों को लाइन में नहीं लगना होगा। सरकार ने पेंशनर्स के लिए एक बड़ी सुविधा दी है। अब सीनियर सिटीजन घर बैठे ही आधार आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Jeevan Pramaan) बनवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | लाडली बहना योजना: नवंबर से हर महीने मिलेंगे ₹1500, जानिए कब आएंगे बचे हुए ₹250

ऐसे में अब सीनियर सिटीजंस को हर साल बैंक या पोस्ट ऑफिस में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने यह डिजिटल सर्विस 10 नवंबर 2014 से शुरू की थी। अब यह PSB Alliance डोरस्टेप बैंकिंग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) दोनों प्लेटफॉर्म्स के जरिए मिल सकता है।

नवंबर से 30 नवंबर के बीच कर लें ये जरूरी काम

हर साल की तरह इस बार भी पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है। अगर ये सर्टिफिकेट 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जमा नहीं किया, तो पेंशन रक सकती है। कई लोगों की पेंशन सिर्फ इसलिए रुक जाती है क्योंकि वो यह काम समय पर नहीं कर पाते या उन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती है। लेकिन अब सरकार ने यह प्रोसेस इतना आसान बना दिया है कि आप घर बैठे, मोबाइल से ही यह काम कर सकते हैं।

डोर स्टेप सुविधा का कौन कर सकते हैं इस्तेमाल

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेशनर्स वेलफेयर (Department of Pension & Pensioners' Welfare - DoPPW) ने बैंकों को निर्देश दिया है कि 80 साल से ऊपर के पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate - DLC) घर पर जाकर जमा करने की सुविधा दी जाए। बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों ही अब होम सर्विस के जरिए यह सुविधा दे रहे हैं, ताकि सुपर सीनियर सिटिजन को लाइन में लगना न पड़े और पेंशन समय पर मिले।

यह भी पढ़ें | 1 नवंबर से बदल जाएगी SBI Card की फीस, जानिए कितना पेमेंट करना होगा

यह सुविधा सभी सरकारी और गैर-सरकारी पेंशनर्स के लिए है। 80 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक 1 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। 60 से 80 साल की उम्र वाले 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जानिए जीवन प्रमाण पत्र क्या है

जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) एक डिजिटल सुविधा है, जो पेंशनर्स की सुविधा के लिए शुरू की गई है। इसका मकसद है कि हर साल पेंशन जारी रखने के लिए यह प्रमाण दिया जा सके कि व्यक्ति जीवित है। पहले जहां पेंशनर्स को बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर हस्ताक्षर करने पड़ते थे, वहीं अब वे डिजिटल तरीके से आधार (Aadhaar) के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करके भी यह प्रॉसेस पूरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Bank FD vs Corporate FD: निवेश से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकता है नुकसान

जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का प्रोसेस

1. Jeevan Pramaan ऐप डाउनलोड करें या किसी पास के जीवन प्रमाण केंद्र (CSC, बैंक, सरकारी कार्यालय) पर जाएं।

2. अपना नाम, आधार नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO), बैंक नाम, खाता संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

3. बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करें (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन)।

4. ऑथेंटिकेशन सफल होने के बाद आपके मोबाइल पर Jeevan Pramaan ID का SMS मिलेगा।

5. इस ID की मदद से आप jeevanpramaan.gov.in से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

6. पेंशन जारी करने वाली एजेंसियां इस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन एक्सेस कर सकती हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीJeevan Praman Patra:घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, बैक की डोर स्टेप सुविधा का ऐसे उठाएं फायदा
More
बिजनेस न्यूज़मनीJeevan Praman Patra:घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, बैक की डोर स्टेप सुविधा का ऐसे उठाएं फायदा