Jio BlackRock ने शुरू की नई सुविधा, अब मिलेगी निवेश की पर्सनल सलाह, जानें कैसे उठाएं फायदा

Jio BlackRock News: जियो-ब्लैकरॉक ने निवेशकों के एक नई सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत निवेशकों व्यक्तिगत रूप से निवेश की सलाह मिल सकेगी।  

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड4 Feb 2026, 06:04 PM IST
जियो ब्लैकरॉक
जियो ब्लैकरॉक

Jio BlackRock News: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अमेरिका की दिग्गज निवेश कंपनी ब्लैकरॉक के ज्वाइंट बिजनेस जियो-ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में तेजी पैर पसार रहा है। भारत में अपनी लॉन्चिंग के बाद से इसने निवेशकों के लिए एक बाद एक कई ऐलान किए हैं। इसी कड़ी में इसने निवेशकों के लिए पर्सनल इन्वेस्टमेंट एडवाइस की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को मात्र 350 रुपये सालाना की फीस रखी गई है।

मात्र 10,000 रुपये कर सकेंगे निवेश की शुरुआत

इसके साथ ही जियो-ब्लैकरॉक ने बताया कि मात्र 10,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। कंपनी ने आगे कहा कि निवेशकों को लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार व्यक्तिगत निवेश योजना का सुझाव दिया जाएगा, जिसकी निगरानी मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए की जाएगी। इससे बाजार की स्थिति के अनुसार समय-समय पर निवेश में बदलाव के सुझाव मिलते रहेंगे।

जियो-ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 'शेयर बाजार में आम लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के बावजूद भारतीय की बचत का बड़ा हिस्सा अब भी पारंपरिक निवेशकों में ही फंसा है। लोग आज भी अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा बैंक FD, रियल एस्टेट और सोने जैसे कम रिटर्न वाले विकल्पों में लगा रहे हैं।'

यह भी पढ़ें | India-US ट्रेड डील बदल सकती है RBI की चाल, Repo Rate की कटौती पर लगेगा ब्रेक?

कैसे उठाए सुविधा का लाभ

फिलहाल यह सुविधा जियोफाइनेंस ऐप पर मौजूद है। वहीं, जल्द ही माईजियो पर भी उपलब्ध होगी। निवेशक पहले तीन महीने तक फ्री सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। इसके बाद 1 लाख रुपये तक के निवेश पर सालाना 350 रुपये का चार्ज लगेगा और उससे ज्यादा के निवेश पर 0.35 प्रतिशत फीस देनी होगी।

यह भी पढ़ें | सिगरेट पर हाई टैक्स से बढ़ेगा अवैध कारोबार, राजस्व होगा प्रभावित: रिपोर्ट

कंपनी ने कही ये बातें

ब्लैकरॉक के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर रॉब गोल्डस्टीन ने इसे निवेश सलाह के लिए एक नया स्टैंडर्ड बताते हुए कहा कि इस माध्यम से लाखों भारतीयों तक व्यक्तिगत निवेश सलाह पहुंचेगी। जियोब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क पिल्ग्रिम ने कहा कि भारत ने वित्तीय समावेशन में बड़ी प्रगति की है। अब अगला कदम समृद्धि के मामले में समावेशन का है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीJio BlackRock ने शुरू की नई सुविधा, अब मिलेगी निवेश की पर्सनल सलाह, जानें कैसे उठाएं फायदा
More
बिजनेस न्यूज़मनीJio BlackRock ने शुरू की नई सुविधा, अब मिलेगी निवेश की पर्सनल सलाह, जानें कैसे उठाएं फायदा