Jio BlackRock ने लॉन्च की ऑफिशियल वेबसाइट, निवेशकों को मिलेंगे खास टूल्स, जानें पूरी डिटेल्स

Jio BlackRock Update: जियो-ब्लैकरॉक ने सोमवार, 12 जनवरी को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इस वेबसाइट पर यूजर्स के लिए कई तरह के टूल्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड12 Jan 2026, 02:47 PM IST
Jio BlackRock Update
Jio BlackRock Update

Jio BlackRock Update: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ग्लोबल निवेश दिग्गज ब्लैकरॉक के जॉइंट वेंचर जियो ब्लैकरॉक (Jio BlackRock) को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च कर दी है। ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने बताया कि उसने जियोब्लैकरॉकडॉटकाम के नाम से अपनी वेबसाइट लॉन्च की है। इस पर वह लोगों को इन्वेस्टमेंट से जुड़ी एजुकेशनल टूल्स और यूजर्स को प्रोडक्ट्स के अपडेट्स उपलब्ध कराती है।

अब तक 10 प्रोडक्ट्स हो चुके हैं लॉन्च

कंपनी ने् बताया कि यह कदम जियोब्लैकरॉक को उसके इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बिजनेस के पूरी तरह कॉमर्शियल लॉन्च के और करीब ले जाता है। जियोब्लैकरॉक ने अपनी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के सफल लॉन्च के बाद अब तक 10 इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, और प्रत्येक प्रोडक्ट्स में निवेशकों ने रिकॉर्ड रुचि दिखाई है।

जागरुकता अभियान की शुरुआत कर रही कंपनी

जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने लिंक्डइन, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स पर भी अपनी उपस्थिति बना ली है। इसके साथ ही कंपनी निवेश सलाह से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए एक जागरूकता अभियान की शुरुआत कर रही है, जिससे निवेशक आत्मविश्वास के साथ वेल्थ क्रिएट कर सकें।

यह भी पढ़ें | DMart Q3 Results: मुनाफे में 18% का जोरदार उछाल, मार्जिन ने भी चौंकाया

कंपनी ने कही ये बात

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हितेश सेठिया ने कहा, 'जियोब्लैकरॉक के एसेट मैनेजमेंट बिजनेस के सफल लॉन्च के बाद हम इसके इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स बिजनेस के लॉन्च की तैयारी को लेकर उत्साहित हैं। यह जियोब्लैकरॉक में हमारी इंट्रीग्रेटेड इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट स्ट्रैटजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका मकसद देश के लोगों के लिए विश्वस्तरीय निवेश समाधानों तक पहुंच को आसान बनाना है।

ब्लैकरॉक की इंटरनेशनल बिजनेस हेड रेचल लॉर्ड ने कहा, 'अपनी सेविंग को कैपिटल मार्केट्स में निवेश करना आपको सपने देखने और यह विश्वास करने का अवसर देता है कि भविष्य आज से बेहतर होगा, और जिन कंपनियों, उद्योगों आदि में आप निवेश कर रहे हैं वे सफल होंगे।'

जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क पिलग्रेम ने कहा, 'हम मानते हैं कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को संस्थागत-स्तर के निवेश अवसरों तक पहुंच मिलनी चाहिए। हमारी डिजिटल-फर्स्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स सर्विस को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि हाई क्वालिटी वाली निवेश सलाह ज्यादा आसान और किफायती हो, जिससे वित्तीय प्रगति को बढ़ावा मिले और निवेशकों की एक ज्यादा आत्मविश्वास से लबरेज जनरेशन बने।'

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीJio BlackRock ने लॉन्च की ऑफिशियल वेबसाइट, निवेशकों को मिलेंगे खास टूल्स, जानें पूरी डिटेल्स
More
बिजनेस न्यूज़मनीJio BlackRock ने लॉन्च की ऑफिशियल वेबसाइट, निवेशकों को मिलेंगे खास टूल्स, जानें पूरी डिटेल्स