Jio BlackRock Mutual Fund का बड़ा दांव, अब अपने एजेंट से भी खरीद सकेंगे म्यूचुअल फंड, जानें पूरी डिटेल

Jio BlackRock Mutual Fund: जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने अपने योग्य स्कीम्स के लिए रेगुलर प्लान्स शुरू किए हैं। अब आम निवेशक बिना खुद रिसर्च के झंझट के, रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स और एजेंट्स की मदद से सीधे इन फंड्स में आसानी से निवेश कर सकेंगे। 

Shivam Shukla
अपडेटेड18 Aug 2026, 08:12 AM IST
Jio BlackRock Mutual Fund का बड़ा दांव, अब  एजेंट से भी खरीद सकेंगे म्यूचुअल फंड
Jio BlackRock Mutual Fund का बड़ा दांव, अब एजेंट से भी खरीद सकेंगे म्यूचुअल फंड

Jio BlackRock Mutual Fund: अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं लेकिन खुद से रिसर्च करने में झंझट हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और दुनिया की दिग्गज निवेश कंपनी ब्लैकरॉक के ज्वाइंट वेंचर जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने भारतीय बाजार में एक नया कदम उठाया है। कंपनी अब अपने योग्य म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए रेगुलर प्लान्स पेश करने जा रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब आम निवेशक सीधे तौर पर रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स और एजेंट्स के जरिए इन फंड्स में निवेश कर सकेंगे।

अब एजेंट के जरिए कर सकेंगे निवेश

शुरुआत से लेकर अब तक जियो ब्लैकरॉक केवल डायरेक्ट प्लान्स ही ऑफर कर रहा था। डायरेक्ट प्लान्स में निवेशकों को खुद रिसर्च करके सीधे कंपनी के प्लेटफॉर्म से फंड चुनना होता है। हालांकि, देश में आज भी ऐसे करोड़ों निवेशक हैं जो किसी वित्तीय सलाहकार या म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर की मदद से ही पैसा लगाना सुरक्षित मानते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि 17 अगस्त से उसके सभी योग्य म्यूचुअल फंड्स में रेगुलर प्लान्स का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। इसके तहत निवेशक अपने नजदीकी या लिस्टेड डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए निवेश शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | BDL vs Cochin Shipyard: एक के रेवेन्यू में 131% की रिकॉर्ड तेजी, दूसरे पर दबाव

क्या है कंपनी की रणनीति

जियो ब्लैकरॉक AMC के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सिड स्वामीनाथन ने कहा, कंपनी का मुख्य लक्ष्य वित्तीय बाजारों में मौजूद अवसरों को सरल और सुलभ बनाकर हर निवेशक तक पहुंचाना है। हाल ही में SIF प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किए गए प्रिज्म हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड को लेकर निवेशकों का जो रुझान देखने को मिला है, उससे यह साफ है कि लोग नए और अलग तरह के निवेश विकल्पों की तलाश में हैं। स्वामीनाथन का कहना है कि रेगुलर प्लान्स शुरू होने से डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क मजबूत होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार निवेश के फैसले ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें | Page Industries देगी ₹200 का डिविडेंड, Bata समेत 8 शेयरों को खरीदन आज आखिरी मौका

छोटे शहरों तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी

जियो ब्लैकरॉक के चीफ बिजनेस ऑफिसर राजीव छाबड़िया ने कहा, छोटे-बड़े शहरों और कस्बों में निवेशकों की जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। इस विकास यात्रा में डिस्ट्रीब्यूटर्स की भूमिका सबसे अहम है, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर नए निवेशकों को बाजार से जोड़ते हैं। कंपनी का विजन ब्लैकरॉक की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट टेक्निक और जियो की डिजिटल पहुंच का तालमेल बिठाकर एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो हर भारतीय निवेशक की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीJio BlackRock Mutual Fund का बड़ा दांव, अब अपने एजेंट से भी खरीद सकेंगे म्यूचुअल फंड, जानें पूरी डिटेल
More