Jio BlackRock: 4 नए फंड लॉन्च करने की तैयारी में जियो-ब्लैकरॉक, जान लीजिए 1-1 डिटेल

Jio BlackRock Mutual Fund: सेबी ने जियो-ब्लैकरॉक को 4 नए फंड लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है। इनमें इनमें दो डेट फंड, एक सेक्टोरल रोटेशन फंड और एक आर्बिट्रेज फंड शामिल हैं।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड27 Nov 2025, 12:49 PM IST
Jio BlackRock Mutual Fund
Jio BlackRock Mutual Fund

Jio BlackRock New Funds: रिलायंस जियो और अमेरिकी दिग्गज ब्लैक रॉक के पार्टनरशिप वाली कंपनी जियोब्लैक रॉक म्यूचुअल फंड नए फंड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से चार नए एक्टिव फंड लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है। ये चारों फंड अलग-अलग निवेश जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इनमें दो डेट फंड, एक सेक्टोरल रोटेशन फंड और एक आर्बिट्रेज फंड शामिल हैं।

क्या है न्यूनतम निवेश राशि?

इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन सभी फंड में लम्पसम इन्वेस्टमेंट के लिए न्यूनतम रकम केवल 500 रुपये रखी गई है। वही, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) भी 500 रुपये से शुरू की जा सकती है और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। इसका मतलब छोटे निवेशक भी आसानी से इन फंड में हिस्सा ले सकेंगे।

सेक्टोरल रोटेशन फंड

जियोब्लैक रॉक सेक्टर रोटेशन फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम होगी। यह सेक्टर रोटेशन थीम पर काम करेगी। इसका मकसद लॉन्ग टर्म में कैपिटल क्रिएशन करना है। फंड का 80 प्रतिशत पोर्टफोलियो सेक्टर रोटेशन वाली कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में लगेगा। बाकी 0-20 फीसदी दूसरे इक्विटी और डेट-मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में जा सकता है। फंड का परफॉर्मेंस निफ्टी 500 इंडेक्स (TRI) के मुकाबले आंका जाएगा। इसे तन्वी कचेरिया और साहिल चौधरी मैनेज करेंगे।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट! जान लें आज का ताजा रेट

जियोब्लैक रॉक डेट फंड

इसके साथ ही जियोब्लैक रॉक ने डेट कैटेगरी में दो फंड लॉन्च करने का फैसला किया है। पहला जियोब्लैक रॉक लो ड्यूरेशन फंड है। इसका पोर्टफोलियो मैकाले ड्यूरेशन 6 महीने से 12 महीने के बीच रखा जाएगा। दूसरा फंड जियोब्लैक रॉक शॉर्ट ड्यूरेशन फंड है। इसका मैकाले ड्यूरेशन 1 साल से 3 साल के बीच रहेगा।

दोनों फंडों का टार्गेट नियमित आय पैदा करना है। लो ड्यूरेशन फंड को निफ्टी लो ड्यूरेशन डेट इंडेक्स A-I और शॉर्ट ड्यूरेशन फंड को निफ्टी शॉर्ट ड्यूरेशन डेट इंडेक्स A-II के साथ तुलना की जाएगी। दोनों फंडों को अरुण रामचंद्रन, विक्रांत मेहता और सिद्धार्थ देब मिलकर मैनेज करेंगे।

यह भी पढ़ें | अनिल अंबानी की कंपनी में बैक-टू-बैक अपर सर्किट, 52 वीक हाई से 60% नीचे है स्टॉक

जियोब्लैक रॉक आर्बिट्रेज फंड

वहीं सेबी ने जियोब्लैक रॉक आर्बिट्रेज फंड को मंजूरी दे दी है। यह फंड कैश और इक्विटी डेरिवेटिव्स मार्केट में मौजूद आर्बिट्रेज अवसरों का फायदा उठाएगा। इसका 65 फीसदी पोर्टफोलियो इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स में रहेगा, जबकि बाकी 35 फीसदी तक डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया जा सकता है। फंड का बेंचमार्क निफ्टी 50 आर्बिट्रेज (TRI) होगा। इसे आनंद शाह, हर्ष मेहता, सिद्धार्थ देब और अरुण रामचंद्रन संभालेंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीJio BlackRock: 4 नए फंड लॉन्च करने की तैयारी में जियो-ब्लैकरॉक, जान लीजिए 1-1 डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मनीJio BlackRock: 4 नए फंड लॉन्च करने की तैयारी में जियो-ब्लैकरॉक, जान लीजिए 1-1 डिटेल