जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने यस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, L&T फाइनेंस समेत 17 स्टॉक से निकला बाहर

JioBlackRock Flexi Cap Fund: जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने जनवरी में अपने पोर्टफोलियो में हिंदुस्तान जिंक और नौ अन्य स्टॉक को एंट्री दी है। वहीं L&T फाइनेंस और अन्य 16 स्टॉक से बाहर हो गया है। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड13 Feb 2026, 09:27 PM IST
JioBlackRock Flexi Cap Fund: 58 शेयरों की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया है।
JioBlackRock Flexi Cap Fund: 58 शेयरों की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया है।

JioBlackRock Flexi Cap Fund: जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने एक बड़ा बदलाव किया है। ACE MF के मुताबिक, फंड ने जनवरी महीने में अपने पोर्टफोलियो में हिंदुस्तान जिंक और नौ अन्य स्टॉक को शामिल किया है। वहीं L&T फाइनेंस समेत 17 स्टॉक से पूरी तरह से बाहर हो गया। फ्लेक्सी कैप फंड ने हिंदुस्तान जिंक के करीब 2.41 लाख करोड़ शेयर जोड़े। इनकी मार्केट वैल्यू 15.17 करोड़ रुपये है। इस कैलेंडर साल के पहले महीने में पोर्टफोलियो में द फेडरल बैंक के करीब 7.45 लाख शेयर, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स के 7.19 लाख शेयर और रतनइंडिया एंटरप्राइजेज के 2.42 लाख शेयर जोड़े गए।

जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड 17 स्टॉक से बाहर निकल गया है। इसमें में L&T फाइनेंस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, LTIMindtree, CarTrade, Honasa Consumer, और Vardhman Textiles जैसे कई स्टॉक शामिल हैं। यानी इन कंपनियों के सभी स्टॉक्स को बेच दिया गया है।

किस स्टॉक से कितने शेयर बेचे गए?

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, जनवरी महीने में जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने अपने पोर्टफोलियो से L&T फाइनेंस के करीब 6.72 लाख शेयर बेच दिए हैं। इसके बाद नेशनल फर्टिलाइजर्स के 1.29 लाख शेयर और कैप्री ग्लोबल कैपिटल के 89,403 शेयर बिक गए। इसी समय में, पोर्टफोलियो से मारुति सुजुकी इंडिया के सिर्फ 882 शेयर भी बेच दिए गए।

यह भी पढ़ें | म्यूचुअल फंड में घाटे को कैसे फायदे में बदलें? टैक्स के नजरिए से समझें

जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने यस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी

जनवरी महीने में जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने 40 स्टॉक्स में हिस्सेदारी बढ़ाई है। इनमें यस बैंक भी शामिल है। फंड ने यस बैंक के सबसे ज्यादा शेयर जोड़े हैं। पोर्टफोलियो में यस बैंक के करीब 36.60 लाख शेयर जोड़े गए, जिससे जनवरी में कुल शेयरों की संख्या 48.77 लाख हो गई, जबकि दिसंबर में यह 12.16 लाख शेयर थी। इसके अलावा ITC के 11.28 लाख शेयर और Eternal के 9.24 लाख शेयर भी पोर्टफोलियो में जोड़े गए। Shree Cement के केवल 2,156 शेयर जोड़े गए।

यह भी पढ़ें | Stock Market Closing Bell: सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, निफ्टी 25,500 के नीचे बंद

17 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी

जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने 17 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), कोटक महिंद्रा बैंक, ल्यूपिन, विप्रो, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, जिंदल स्टील एंड पावर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और लॉरस लैब्स शामिल हैं। फंड ने Canara Bank के 14.84 लाख शेयर बेच दिए हैं। जनवरी में इसके पास 4.58 लाख शेयर बचे, जबकि दिसंबर में 19.43 लाख शेयर थे। नेशनल एल्युमिनियम कंपनी के 10.45 लाख शेयर भी बेचे गए।

58 शेयरों की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं

जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने 58 स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया है। इनमें टाइटन कंपनी (Titan Company), जेएसडब्लयू स्टील (JSW Steel), ONGC, टाटा स्टील (Tata Steel), ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries), HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बीएसई लिमिटेड (BSE Limited), इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation - IRFC) और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) जैसे स्टॉक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | Jio Financial के रेवेन्यू में 100% से ज्यादा का उछाल, लेकिन मुनाफा गिरा

जनवरी महीने में, फंड के पोर्टफोलियो में 125 स्टॉक थे, जबकि पिछले महीने 132 स्टॉक थे। फंड का पोर्टफोलियो 29 सेक्टर में फैला हुआ है। फंड का सबसे ज़्यादा एलोकेशन HDFC बैंक में लगभग 8.80% है। इसके बाद ICICI बैंक में 6.17% और भारती एयरटेल में 4.15% है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीजियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने यस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, L&T फाइनेंस समेत 17 स्टॉक से निकला बाहर
More
बिजनेस न्यूज़मनीजियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने यस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, L&T फाइनेंस समेत 17 स्टॉक से निकला बाहर