Vedanta डीमर्जर के बाद Jio BlackRock फ्लैक्सी कैप फंड का बड़ा बदलाव, 4 डिमर्ज्ड कंपनियों समेत 8 शेयरों से हुआ एग्जिट

JioBlackRock Flexi Cap Fund: जियो ब्लैकरॉक फ्लैक्सी कैप फंड ने वेदांता ग्रुप की 4 कंपनियों समेत 8 शेयरों से निवेश समेट लिया है। वहीं, फंड मैनेजरों ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और ONGC पर बड़ा दांव खेला है।

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Jul 2026, 02:57 PM IST
Vedanta डीमर्जर के बाद Jio BlackRock फ्लैक्सी कैप फंड का बड़ा बदलाव
Vedanta डीमर्जर के बाद Jio BlackRock फ्लैक्सी कैप फंड का बड़ा बदलाव

JioBlackRock Flexi Cap Fund: मुकेश अंबानी और ब्लैकरॉक के दिग्गज ज्वाइंट वेंचर जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड (JioBlack Rock Flexi Cap Fund) के हाल ही अपने पोर्टफोलियो में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किया है। ACE MF के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस फंड ने वेदांता ग्रुप की कंपनियों में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर बाजार से बाहर निकलने का फैसला किया है। जून में वेदांता ग्रुप की कंपनियों में डिमर्जर की प्रक्रिया पूरी हुई।

लिस्टिंग के बाद वेदांता के बेचे लाखों शेयर

इसके ठीक बाद जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने इस ग्रुप की 4 प्रमुख कंपनियों से पूरी तरह बाहर निकल गया है। इनमें वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता आयरन एंड स्टील, वेदांता पावर और वेदांता ऑयल एंड गैस शामिल हैं। डिमर्जर के बाद इन कंपनियों की लिस्टिंग 15 जून 2026 को हुई थी। इसके तुरंत बाद फंड ने हर कंपनी के 8.16 लाख शेयर मार्केट में बेच दिए।

इन 8 कंपनियों को दिखाया बाहर का रास्ता

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फंड ने वेदांता ग्रुप के इतर अपने पोर्टफोलियो की 8 अन्य प्रमुख शेयरों से भी पूरी तरह एग्जिट कर लिया है। इन कंपनियों में राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF), जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज, केआरबीएल (KRBL), टीवीएस मोटर कंपनी, इंडियन बैंक, टाटा कैपिटल, नुव्वोको विस्टा कॉर्पोरेशन और वी-मार्ट रिटेल शामिल हैं। फंड ने टाटा कैपिटल के लगभग 1.99 लाख शेयर बेचे। इसके बाद, राष्ट्रीय केमिकल्स के 1.85 लाख शेयर और जेके टायर के 1.59 लाख शेयर बेच डाले।

21 नए शेयरों की हुई एंट्री

दूसरी तरफ, फंड ने आगमी समय में ग्रोथ संभावनाओं को देखते हुए 21 नए शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में एंट्री कराई है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का है, जिसके लगभग 48,389 शेयर पोर्टफोलियो में जोड़े गए हैं। इसके अलावा, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज के 4.98 लाख शेयर और बजाज फिनसर्व के 2.75 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं, पब्लिक सेक्टर कंपनी कोल इंडिया के भी 2.48 लाख शेयर खरीदे हैं। अन्य नए एंट्री लेने वाले 17 शेयरों में सीमेंस एनर्जी इंडिया, किर्लोस्कर ऑयल इंजनों, AIA इंजीनियरिंग, श्रीराम फाइनेंस, बर्जर पेंट्स इंडिया, बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट, बजाज फाइनेंस और पीरामल फाइनेंस जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

ONGC पर सबसे बड़ा दांव

जियो ब्लैकरॉक ने लगभग 24 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी को मजबूती दी है। इसमें सबसे ज्यादा भरोसा ONGC पर दिखाया गया है। फंड ने ONGC के 16.23 लाख शेयर खरीदे। इसके बाद, ONGC में फंड की कुल हिस्सेदारी मई के 1.99 लाख शेयरों से बढ़कर जून में 18.22 लाख शेयरों पर पहुंच गई। इसके साथ ही SAIL के 10.38 लाख शेयर और BHEL के 3.32 लाख शेयर भी खरीदे हैं।

33 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी

हालांकि, करीब 33 शेयरों में फंड ने अपना इन्वेस्टमेंट घटाया है। जियो ब्लैकरॉक ने Sagility के 22.82 लाख शेयर बेच दिए हैं, जिससे इसकी हिस्सेदारी 28.05 लाख से घटकर केवल 5.22 लाख शेयर रह गई। इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक के 5.19 लाख शेयर और इंद्रप्रस्थ गैस के 4.71 लाख शेयर बेचे गए, जिससे कोटक बैंक में अब इस फंड के पास सिर्फ 41,581 शेयर बचे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीVedanta डीमर्जर के बाद Jio BlackRock फ्लैक्सी कैप फंड का बड़ा बदलाव, 4 डिमर्ज्ड कंपनियों समेत 8 शेयरों से हुआ एग्जिट
More