Jio Blackrock Flexi Cap Fund Portfolio: भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एक बड़ा जियो-ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (JioBlackRock Mutual Fund) ने अपनी पहली स्कीम जियो-ब्लैकरॉक फ्लैक्सीकैप फंड (JioBlackRock Flexi Cap Fund) के पोर्टफोलियो की पहली बार अपडेट दी है। यह अपडेट जियो-ब्लैकरॉक प्लैक्सीकैप फंड के निवेशकों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इससे पता चलेगा कि फंड मैनेजर ने उनका पैसा किन शेयरों में लगाया है।
140 से अधिक शेयरों में किया निवेश
अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस फ्लेक्सी कैप फंड ने लगभग 141 शेयरों में अपना पैसा लगाया है। फंड में कैश यानी नकदी का हिस्सा भी 4.52% रखा गया है। यह इस बात का संकेत है कि फंड मैनेजर सिस्टमैटिक एक्टिव इक्विटी (SAE) एप्रोच के तहत बाजार के अवसरों का इंतजार कर रहे हैं। इस फंड को संभालने की जिम्मेदारी अनुभवी फंड मैनेजर तन्वी कचेरिया और साहिल चौधरी के पास है। वहीं, इसका इसका बेंचमार्क निफ्टी 500 इंडेक्स (TRI) है।
फंड इन 5 शेयरों में लगाया सबसे बड़ा दांव
जियो-ब्लैकरॉक फ्लैक्सीकैप फंड ने देश के बैंकिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर के बड़े शेयरों पर अपना भरोसा जताया है। पोर्टफोलियो का टोटल नेट एसेट्स के प्रतिशत के आधार पर, फंड ने सबसे बड़ा निवेश HDFC Bank में किया है। इसमें इसने 8.87 प्रतिशत पैसा लगाया है। फंड ने एचडीएफसी बैंक के 16.24 लाख शेयर खरीदे हैं।
दूसरे स्थान पर ICICI Bankहै। इसमें 5.42 प्रतिशत निवेश किया गया है। जियो-ब्लैकरॉक फ्लैक्सीकैप फंड ने अपने पोर्टफोलियो में आईसीआईसीआई बैंक के कुल 7.28 लाख शेयर खरीदे हैं। इसका मतलब इन दो दिग्गज प्राइवेट बैंक का निवेश मिलाकर लगभग 14 प्रतिशत निवेश किया गया है।
इसके बाद मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में 5.17 प्रतिशत निवेश किया गया है, जबकि चौथे स्थान पर प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) में 4.12 प्रतिशत निवेश किया गया है।
लेकिन, सबसे खास बात यह है कि इस लिस्ट में 5वें नंबर पर किसी शेयर का नाम नहीं, बल्कि निफ्टी इंडेक्स 27 नवंबर2025 की लॉन्ग पोजीशन का है। इसका निवेश लगभग 3.84% है। यह डेरिवेटिव पोजीशन फंड की बाजार के प्रति पॉजिटिव अप्रोच को दिखाती है। गया है।
सबसे कम और सबसे अधिक शेयर
फंड ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में भी 3.38 प्रतिशत निवेश किया है। वहीं, टाटा स्टील में के सबसे अधिक शेयर खरीदे हैं। फंड के पास इस स्टॉक के कुल 18.57 लाख शेयर हैं,जबकि सबसे कम Bosch के 1,131 शेयर पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है।