JioFinance App पर FD कराना हुआ आसान, चुनें सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले NBFC और बैंक

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने जियोफाइनेंस ऐप कई बैकों की एफडी स्कीम्स की पेशकश कर रहा है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड11 Feb 2026, 02:57 PM IST
JioFinance app
JioFinance app

अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी जियो-फाइनेंशियल सर्विसेज ने जियोफाइनेंस ऐप पर अपने ग्राहकों के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के तहत अब ग्राहकों को कई बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स एक ही जगह पर मिल सकेंगी। इससे ग्राहकों को अधिक रिटर्न देने वाली एफडी का चुनाव करने में आसानी होगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अब ग्राहक एक ही ऐप पर कई बैंकों की FD की शर्तों की तुलना कर निवेश कर सकेंगे।

हाई रिटर्न एफडी की पेशकश

ऐप पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस सहित कई संस्थानों की सावधि जमा सुविधाएं उपलब्ध हैं। यूजर्स ब्याज दर के आधार पर विकल्पों को फिल्टर कर सकते हैं। जियोफाइनेंस ऐप पर 8.15 प्रतिशत सालाना तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

यह भी पढ़ें | 10 लाख नौकरियां, शादी के लिए ₹1 लाख... योगी सरकार ने बजट में खोला खजाना

कुछ ही मिनटों में खोल सकेंगे खाता

पूरी प्रक्रिया शुरू से लेकर अंत तक डिजिटल है। इससे कुछ ही मिनटों में सावधि जमा खाता खोला जा सकता है। साथ ही एकीकृत डैशबोर्ड के जरिए रिटर्न, मैच्योरिटी की तारीख और रिन्यूअल का रिमाइंडर भी ग्राहकों को मिलेगा।

कंपनी ने कही ये बात

जियोफाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुरभे शर्मा ने कहा, ‘FD देश में सेविंग का एक लोकप्रिय विकल्प है, लेकिन ग्राहकों को अक्सर अलग-अलग एफडी विकल्पों की तुलना करने और निवेश ट्रैक करने में दिक्कत होती है। जियोफाइनेंस ऐप के जरिए हम विश्लेषण, तुलना, बुकिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बना रहे हैं। इससे उपयोगकर्ता अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकें।’

यह भी पढ़ें | IRCTC ने 25 ट्रेनों में शुरू की ऑनलाइन मील बुकिंग सर्विस, जानें कैसे करें बुक

जियोफाइनेंस ऐप पर निवेश सलाह सुविधा उपलब्ध

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में जियो-ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने जियोफाइनेंस ऐप पर निजी निवेश सलाह सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का न्यूनतम सालाना शुल्क 350 रुपये रखा गया है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक की बराबर हिस्सेदारी वाले संयुक्त उपक्रम जियोब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स ने बताया कि निवेशक मात्र 10,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। उन्हें लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार व्यक्तिगत निवेश योजना का सुझाव दिया जायेगा, जिसकी निगरानी आधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिये की जायेगी। इसमें बाजार की स्थिति के अनुसार समय-समय पर निवेश में बदलाव के सुझाव मिलते रहेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीJioFinance App पर FD कराना हुआ आसान, चुनें सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले NBFC और बैंक
More